महिला एवं बालविकास ने दिए कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र

मस्तूरी

सूरज सिंह

मस्तूरी-मस्तूरी महिला एवं बालविकास विभाग द्वारा क्षेत्र के8 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।कार्यकर्ताओ का यह सम्मान शासन की योजनाओ के क्रियान्वयन और महिलाओं और बालकों के स्वास्थ्यके लिए निचले स्तर कर कार्यकर उल्लेखनीय परिणाम देने के लिए किया गया।

बिलासपुर जिले के मस्तूरी ब्लॉक में ऐकिकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी मस्तुरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को उनके कुशल व उत्कृष्ट कार्य के लिये अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रस्तित पत्र प्रदान किया।ज्ञात हो कि आँगन बाड़ी में कार्यरत हजारो कार्यकर्ता जो ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में गरीब परिवार के बच्चों की पढ़ाई की नींव रखते है ।आंगनबाड़ी से ही उनकी पढ़ाई शुरू होती है। यहीं से गरीब बच्चों की क,ख,ग,घ,शुरू होती है ।कार्यकर्ता अपनी मेहनत व लगन से छोटे बच्चों को तैयार कर स्कूल शिक्षा की ओर अग्रसर करती है। ऐसे सभी कार्यकर्ताओं को परियोजना अधिकारी मस्तुरी के द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर बाल विकाश विभाग मस्तुरी के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे, और क्षेत्र के सभी जन प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया था। इस मौके पर परियोजना अधिकारी मस्तूरी के द्वारा सभी उपस्थित गणमान्य नागरिकों व कार्यकर्ताओ सम्बोधित करते हुए कहा कि ये हमारे सभी कार्यकर्ताओं के लिए एक संदेश है, कि अगली बार जब यह कार्यक्रम हो तो सभी को अच्छे कार्य कर सभी को सम्मानित कर सकूँ।

READ MORE:  महाविद्यालय जाना बना जान में जोखिम का सबब,सड़क सुधारने की नहीं ले रहे सुध।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *