मस्तूरी क्षेत्र में सरपंचो ने गांव को किया लॉक

मस्तूरी

सूरज सिंह

मस्तूरी-देश भर में जारी लॉक डाउन के कारण प्रशासन ने शहर तो लॉक डाउन किये है।ग्रामीण स्तर पर ग्राम सरकार ने गांव को लॉक कर दिया है।किसी भी बाहरी व्यक्ति को गांव के अंदर नही आने दिया जा रहा है।और किसी भी गांव को व्यक्ति की बिना अनुमति बाहर नही जाने दिया जा रहा है।साथ ही घर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने जागरूक भी किया जा रहा है।

मस्तूरी क्षेत्र के कई गांव में सरपंचों ने गांव के आने जाने वाले रास्तो पंर बैरिकेटिंग कर गांव लॉक कर दिए है।जिनमे गिधपुरी, माटिया, खपरी, ठाकुरदेवा, विद्याडीह को लॉक कर दिया गया है। लॉक डाउन होते ही यहाँ के सरपंचों ने पूरे गांव में कोटवारों से मुनियादी करा दी है। किसी को घर से नही निकलना है और गांव में आने जाने वाले दोनों तरफ की रोड पे लकड़ी की पर्मानेंट गेट लगा दिया गया है।

प्रत्येक दिन हर घर से दो लोग दिन में वहाँ अपनी ड्यूटी देते है ताकि बाहरी लोग वहां न घुस सके ।जरूरी काम आने से गांव वालों को सरपंच से मिल कर ही बाहर जाने दिया जाता है । ग्राम पंचायत गिधपुरी के सरपंच पंच व सभी ग्रामवासियों ने कोरोना को हराने के लिए कमर कस लिया है।सरपंच और पंच के द्वारा करोना वायरस के बचाव के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है। जिसमें ग्राम सरपंच और पंच द्वारा गांव के सभी लोगो को इसके बचने के उपाय और खाने से पहले कम से कम 20 सेकंड तक हाथ धोने और किसी से हाथ मिलाने से बचने के लिए कहा जा रहा है। सर्दी खासी व तेज बुखार होने पर डॉक्टर की सलाह लेने के लिए कहा जा रहा है ।

READ MORE:  सरपंच ने कर दी पंच पति की पिटाई,थाने में मामला हुआ दर्ज।

लोगो से अपील की जा रही है कि वे अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए घरों में ही रहे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे व सरकार के द्वारा जारी किए गये गाइड लाइन का पालन करे ।जो बाहर से आ रहे हैं उनको तत्काल अस्पताल में इलाज करवाने के बाद ही गांव में आने दिया जा रहा है ।राशन व सब्जी जैसे सामान लाने ले जाने वालों को ही ढील दिया जा रहा है। ऐसा नही है कि ये गिधपुरी में ही इसका कड़ाई से पालन हो रहा है गिधपुरी से लगे गांव ठाकुरदेवा, खपरी,ओखर, मटिया विद्याडीह इन सभी गांवों में भी ऐसा ही किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *