मवेशी लेकर बूचड़खाने जा रहे ट्रक को पकड़ कर पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार!

मस्तूरी

सूरज सिंह – क्षेत्र में लगातार मवेशी तस्करी की शिकायत के बीच आज मस्तूरी पुलिस ने झारखंड, महाराष्ट्र बूचड़खाने के लिए मवेशी ले जा रहे ट्रक को पकडकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वही ट्रक का ड्राइवर और हेल्पर भागने में कामयाब हो गये ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मस्तूरी पुलिस को क्षेत्र के गौ तस्करी की लगातार शिकायत मिल रही थी।शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मस्तूरी पुलिस ने अलग अलग चेकिंग पॉइंट बनाये इसमे मोहतरा फोरेलने चौक के पास एक ट्रक सीजी 04 जे बी 0974 तेज गति से भागने लगा पुलिस को संदेह हुआ और उसका पीछा किया ।कुछ दूर जाने के बाद ट्रक रोककर ड्राइवर और हेल्पर फरार हो गए ।वही पुलिस को ट्रक की तलाशी के दौरान एक युवक मिला, जिसे हिरासत में ले लिया गया है।साथ ही 34 मवेशी भी बरामद किए गए ,जिन्हें गतौरा गौशाला में रखा गया है।पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम असलम रहमान और नागपुर का निवासी होना बताया। साथ ही यह भी बताया कि मवेशियों को झारखंड और महाराष्र के बूचड़खाने ले जाया जा रहा था।मस्तूरी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सीजी कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4,6,10 के तहत कार्यवाही की है।

READ MORE:  कोयला सप्लाई के नाम पर 15 लाख की धोखाधड़ी आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *