मतदान अधिकारी अपने ही जनपद में लेंगे प्रशिक्षण

बिलासपुर

ब्यूरो

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नियुक्त किये गए पीठासीन और मतदान अधिकारी क्रमांक 1 अपने ही जनपद क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।पूर्व में इनको प्रशिक्षण निर्वाचन जनपद क्षेत्र में प्राप्त करना था।जिसके लिए कर्मचारी संगठनों ने विरोध दर्ज कराया था।

जनवरी फरवरी में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नियुक्त किये गए मतदान दलों के पीठासीन और मतदान अधिकारी क्रमांक 1 का प्रशिक्षण अब उनके सेवा क्षेत्र के जनपद में ही होगा।पहले यह प्रशिक्षण नियुक्त किये गए निर्वाचन क्षेत्र के जनपद में ही होना था।जिसके कारण अधिकारियों कर्मचारियों को बहुत ज्यादा परेशानी हो रही थी ।पीठासीन और अधिकरी क्रमांक1 का दो प्रशिक्षण होना है।इसके लिए कर्मचारियों को 150 से 200 किमी की दूरी तय कर दो बार जाना पड़ता।इससे बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता।इसे देखते हुए कर्मचारी संगठनों ने प्रशिक्षण सेवा क्षेत्र के जनपद में ही कराने की मांग की थी ।कर्मचारियों को होने वाली परेशानियों को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने प्रथम प्रशिक्षण को सेवा क्षेत्र के जनपद में ही कराये जाने का निर्णय लिया है।अब सभी पीठासीन और मतदान अधिकारी 1 प्रथम प्रशिक्षण अपने नियुक्त सेवा क्षेत्र के जनपद में ही प्राप्त करेंगे । वही दूसरे चक्र का प्रशिक्षण निर्वाचन क्षेत्र के जनपद में होगा।निर्वाचन आयोग के इस निर्णय से संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है।

READ MORE:  दबंग नेता जितेंद्र पांडेय के विजय जुलूस एवं आभार रैली का जगह जगह हुआ स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *