भाजपा जिला कार्यालय में मनाई गई सुभाष चंद्र बोस की जयंति

मुंगेली

महेश कश्यप –

आज़ाद हिंद फौज के संस्थापक और स्वतंत्रता संग्राम के महानायक सुभाश्चन्द्र बोस की जयंती भाजपा कार्यालय में मनाई गयी।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शैलेश पाताल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि नेताजी द्वारा देश को दिए गए योगदान और उनके आह्वान “तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा” के बाद देश की जनता में हुए क्रांतिकारी संचार ने भारत की आजादी का मार्ग प्रशस्त किया था। ऐसे महामना जिनके शब्दों में जादू था उन्हें हम शत शत नमन करते हैं। अगर सुभाष चंद्र बोस आज़ादी के बाद भी जीवित रहते तो भारत अखंड रहता और यह विश्व का शक्तिशाली देश होता।इस अवसर पर नगर भाजपा अध्यक्ष राणाप्रताप सिंह ठाकुर,ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर,जिला आईटी सेल संयोजक सुनील पाठक,प्रदीप पाण्डेय,नगर भाजपा कोषाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा,ग्रामीण मण्डल उपाध्यक्ष मानस सिंह बैस,नंदकुमार सिंह, ग्रामीण महामंत्री राजीव श्रीवास,अशोक साहू आदि उपस्थित रहे।

READ MORE:  भाजपा का हल्ला बोल,राज्य शासन पर साधा निशाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *