बैंक आये शिक्षक का बाइक हुआ चोरी, चोर हुआ सीसी कैमरे में कैद!

तख़तपुर

ब्यूरो- तख़तपुर में बैंक काम से आये एक शिक्षक का बाइक मक्कड़ काम्प्लेक्स के पार्किंग से चोरी हो गया।बाइक को चोरी कर ले जाते हुए चोर सीसी कैमरे में कैद हो गया है।पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अमोलिकापा निवासी नेतराम ध्रुव पिता धन्नू लाल ध्रुव 45 वर्ष पेंड्री में शिक्षक का कार्य करता है।नेतराम ने आज तख़तपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि कल दिनाँक 2 मई को वह दोपहर 12:40 बजे मक्कड़ काम्प्लेक्स के ग्रामीण बैंक में किसी काम से आया था और अपनी हीरो पैशन प्रो क्रमांक सीजी 10 एन 7294 को मक्कड़ काम्प्लेक्स के पार्किंग के खड़ी किया था।जब वह बैंक का काम निपटाकर करीब सवा बजे नीचे आया तो उसकी मोटरसायकिल वहाँ नही थी।इधर उधर तलाशने पर भी नही मिली। लोगो से पूछ ताछ करने पर भी कुछ पता नही चला।पास की ही एक दुकानदारों द्वारा मुख्य मार्ग में लगाये सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में नीली कमीज पहने एक युवक बाइक को ले जाता दिखाई दे रहा है। आज थाने आकर चोरी की प्रथम सूचना कराया ।पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 379 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर चोर की तलाश में जुट गयी है।

READ MORE:  26 लाख के दाल के बदले दिए केवल 4 लाख , पश्चिम बंगाल की कंपनी के खिलाफ जरहागांव थाने में मामला हुआ दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *