बेटे के साथ थाने आयी महिला की तबियत हुई खराब, स्वास्थ्य केंद्र भेजने पर डॉक्टरों के घोषित किया मृत

तखतपुर

ब्यूरो –

तखतपुर थाना में पूछताछ के लिए बुलाई गई अधेड़ महिला की तबियत अचानक बिगड़ जाने से उसे अस्पताल ले जाया गया जहां परीक्षण उपरांत डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।महिला को थाने में एक मामले में मिली शिकायत में पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तखतपुर थाना अंतर्गत गरम अमने निवासी तिहारिन मरावी पति राजकुमार मरावी ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराया था कि गांव के ही लक्ष्मीन बाई पति रामलाल उम्र 58 वर्ष,अनिता पति गणेश कौशिक, विमला पति बलिराम ने गांव के शासकीय बोर में निजी सबमर्सिबल पंप लगा लिया है ,और उसका निजी उपयोग करते है।प्रार्थी जब उसमे से पानी लेने जाती है, तो अनावेदक पक्ष द्वारा उसके साथ गाली गलौच किया जाता है।

इसी मामले में दोनों पक्षो को समझाइश के लिए विवेचक द्वारा दोनो पक्षो को थाने बुलाया गया था।अनावेदक पक्ष की अधेड़ लक्ष्मीन बाई पति रामलाल उम्र 58 वर्ष भी अपने बेटे बलिराम और ग्राम कोटवार के साथ थाने पहुंची।थाने पहुंचते ही उसने तबियत खराब होने की बात कही ,जिसे उसके बेटे और कोटवार के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत महिला को मृत घोषित कर दिया।

READ MORE:  एसडीओपी की कार्यवाही,20 लीटर महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *