बीजापुर के मुटभेड़ में शहीद जवानों को युवा तरुणाई की श्रद्धांजलि

तखतपुर

ब्यूरो –

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सल हमले में शहीद हुए 23 जवानों को तखतपुर के युवा तरुणाई द्वारा मोमबत्ती जलाकर और मौन धारण कर श्रद्धांजली दी गयी ।साथ ही घटना की कड़ी भर्त्सना करते हुए केंद्र और राज सरकार से नक्सलियों के विरुद्ध कड़े कदम इतने की मांग की है।

बीजापुर में नक्सलियों से मुठभेड़ करते हुए 23 जवान शहीद हुए व 3० से अधिक जवान अभी भी लापता है। इस घटना में शहीद हुए जवानों को युवा तरुणाई तखतपुर द्वारा नम आंखों से गांधी पुतला के पास विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई व 2 मिनट का मौन धारण किया गया। केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा कड़े कदम उठाने की मांग युवा तरुणाई तखतपुर द्वारा की गई ।इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा में प्रमोद ठाकुर, दिनेश पाण्डेय, धनंजय सिंह क्षत्रिय , अंकित अग्रवाल,अय्यूब अंसारी, शुभम पांडेय, अंकू देवांगन, गजेन्द्र गुप्ता, बोनू ,बंटी सेमरिया, सूरज देवांगन,निहाल साहू,मोहन पांडेय,राजवीर हूरा,विशाल ठाकुर पिंटू धुवंशी,आयुष यादव, राजकुमार साहू, आशीष , राहुल ,मनीष दूबे,अतुल निर्मलकर, करन, दौलत राजपूत, सुभाष ठाकुर, नीलेश ठाकुर, मानव , भोलू ,सूरज गुप्ता, उपथित थे।

READ MORE:  अस्थायी एसडीएम कार्यालय का तेजी काम हो रहा काम,अधिकारी ने किया निरीक्षण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *