राहत की ख़बर, जांच में गया सभी सैंपल निकले नेगेटिव!

तख़तपुर

ब्यूरो-कोरोना की लटकती तलवार अब तख़तपुर के सिर से हट गया है।यहाँ से जांच के लिए भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आया है।जितने भी सैंपल जांच के लिए गए थे सभी के रिपोर्ट नेगेटिव आये है।इससे तख़तपुर के लोगो ने राहत की सांस ली है।

तख़तपुर को घेर रही कोरोना की काली छाया अब छंट गयी है। यहां से एक परिवार के 7 सदस्यों के जांच के लिए भेजे गए सैंपल के सभी रिपोर्ट नेगेटिव आए हैं। इससे तखतपुर और खासकर वार्ड नंबर 6 के निवासी अब राहत की सांस लेंगे। बता दें कि 10 तारीख को एक परिवार को कटघोरा कनेक्शन के चलते क्वॉरेंटाइन में भेज दे दिया गया था। साथ ही पूरे मोहल्ले को भी बैरिकेटिंग कर दिया गया था।यह परिवार 30 मार्च को कटघोरा में एक मृतक कार्यक्रम में शामिल होने गया था, और 31 मार्च को वापस आ गया था। उसके बाद कटघोरा से थोक में कोरोना मरीज निकलने के कारण इस परिवार को चिन्हित कर क्वॉरेंटाइन कर दिया गया था, और 11 तारीख को परिवार के सात सदस्यों का सैंपल लेकर जांच के लिए रायपुर भेजा गया था । भेजें गए सैंपल की रिपोर्ट जानने की उत्सुकता प्रतिदिन लोगों के द्वारा व्यक्त की जा रही थी। सभी को इस परिवार के सैंपल रिपोर्ट आने की प्रतीक्षा थी। आज परिवार का सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आया है, जिससे ना केवल मोहल्ले वासियों में बल्कि तखतपुर के नागरिकों में भी राहत का संचार हो गया है।

अभी बिलासपुर ऑरेंज जोन में रखा गया है।यदि इनमे से किसी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आता तो न केवल तख़तपुर के।लिए नुकसान था बल्कि पूरे बिलापुए जिले का भी जोन का रंग बदलकर रेड हो सकता था।और लॉक डाउन की सख्ती और बढ़ जाती मिलने वाली राहत भी वापस ले ली जाती।रिपोर्ट का नेगेटिव आना 21 तारिख के बाद मिलने वाली राहतो के लिए एक दरवाजे के काम करेगा।

READ MORE:  दसवीं/बारहवीं की परीक्षा की समय सारणी जारी।

घर मे रहिए, सुरक्षित रहिये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *