फिर से खुलेंगे परिवहन विभाग के बैरियर और उड़नदस्ता।

बिलासपुर

ब्यूरो – परिवहन विभाग का बैरियर जांच फिर से शुरू होने वाला है।इसके पुनः संचालन के आदेश जारी कर दिए गए है।4 जुलाई 2017 से छत्तीसगढ़ में परिवहन विभाग का बैरियर बन्द कर दिए गए थे।

देखेँ आदेश

छत्तीसगढ़ में परिवहन विभाग की जांच चौंकियाँ फिर शुरू करने के आदेश जारी हो गए हैं।प्रदेश में परिवहन विभाग की सभी जांच चौंकियाँ को 4 जुलाई की मध्य रात्रि से बंद कर दिए गए थे ।अब इन्हें फिर से चालू करने का आदेश जारी किए गए है।चौंकियो के बंद किये जाने से राज्य को बड़े राजस्व का नुकसान हो रहा था साथ ही ओवरलोड गाड़िया बेरोकटोक चैनल से सड़को की हालत भी खराब हो रही थी।अब इस नए आदेश से जहाँ राज्य को राजस्व का फायदा तो होगा ही प्रदेश में ओवरलोड गाड़ियों के परिचालन पर भी लगाम लगेगा और सड़कों की उपयोगिता आयु में बढ़ोत्तरी होगी।आपराधिक तत्वों के बेखौफ आवाजाही पर भी कुछ हद तक प्रभाव पड़ेगा।अब फिर से प्रदेश की सीमाओं पर 16 जांच चौंकियाँ खुलेंगी इसका फायदा सरकार और जनता दोनो को होगा।

READ MORE:  देखें वीडियो- दिलीप षडंगी का यह गाना हो रहा खूब वायरल!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *