फल दुकान और डेली नीड्स की आड़ में नशीली सामग्रियों का विक्रय, दो हुए गिरफ्तार

कोटा

ब्यूरो-लॉक डाउन पीरियड में लोग छूट वाली चीजों की आड़ में नशीले पदार्थो का भी व्यापार कर रहे हैं।ऐसे ही दो व्यापारी फल दुकान की नशीला पदार्थ बेच रहे थे,के विरुद्ध एसडीएम कोटा और एसडीओपी कोटा ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एसडीएम कोटा आनंद रूप तिवारी और एसडीओपी कोटा रश्मित कौर चावला संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग कर रहे थे।उन्हें मुखबिर से सूचना हुई कि गोबरीपाट निवासी सत्यम दुबे पिता अनिल दुबे उम्र 22 वर्ष फल दुकान की आड़ में गुटखा ,तम्बाकू और धूम्रपान की सामग्री का भी विक्रय कर रहा है।दोनो अधिकारियों द्वारा संयुक्त छापामार कार्यवाही करते हुए दुकान पर दबिश दी गई तो नशीले पदार्थ प्राप्त होने पर आईपीसी की धारा 188 के तहत कोटा थाना में कार्यवाही करते हुए दुकान को सील कर दिया गया ।

इसी तरह संजय सिंह पिता राम शरण सिंह उम्र 51 वर्ष मेन रोड नाका चौक,कोटा में संजय पान मसाला एवं डेली नीड्स दुकान की आड़ में नशे की सामग्री बेच रहा था ।यहां भी अधिकारियों द्वारा छापामार कार्यवाही करते हुए दुकान को सील कर धारा 188 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दिया गया। दोनों कार्यवाही में आरोपियों सत्यम दुबे और संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। और कल उन्हें माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जायेगा।

READ MORE:  सीएमओ के सुने घर से 18 लाख की रकम पार, पुलिस जांच में जुटी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *