पूर्व विधायक लहरिया ने स्थानीय युवाओ के लिए रोजगार की मांग की

मस्तूरी

सूरज सिंह-मस्तूरी क्षेत्र के पूर्व विधायक दिलीप लहरिया ने जिंदल समूह के मालिक नवीन जिंदल से मुलाकात कर गोडाडीह में खुल रहे माइनिंग क्षेत्र में स्थानीय युवाओ के लिए रोजगार के साथ क्षेत्र के विकास का विकास कराए जाने की मांग की।किसानों के रुके हुए मुआवजे भी दिए जाने की मांग रखी।

मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम गोडा़डीह मे संचालित हो रहे जिंदल ग्रुप का माईन्स का निरीक्षण करने पहुंचे नवीन जिंदल से मिलकर मस्तुरी क्षेत्र के पूर्व विधायक दिलीप लहरिया ने क्षेत्र में माईन्स के साथ प्लांट खोले जाने की मांग रखी ,जिसमें क्षेत्र के अधिक से अधिक स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके। क्षेत्र के लोगो को रोजगार के साथ साथ प्रत्येक गावो को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करने की बात कही।साथ ही प्रभावित गांव में स्वास्थ्य,सड़क,बिजली और पानी सहित आवश्यक बुनियादी सुविधाएं दिए जाने की मांग रखी। इन सभी मांगो को जिंदल ग्रुप के चेयर पर्सन नवीन जिंदल ने अस्वासन दिया कि हम हर संभव प्रयास करेंगे और रोजगार व गावो का विकास हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी।जिन किसानों को जमीन का मुवावजा नही मिला है, उसके लिए भी जल्द काम करेंगे। वही उग्र हो रहे किसानों को भी लहरिया ने पूरा भरोसा दिलाया है कि उनका मुवावजा हर हाल में दिलाया जायगा। लहरिया ने खुद बोला कि मेरे रहते हुये आप लोगो को चिंता करने की जरूरत नही है। इतना सुन कर सारे किसानों ने पूर्व विधायक पर भरोसा कर अपनी सारी समस्या को जल्द से जल्द दूर कराने की पूर्व विधायक से निवेदन किया।

READ MORE:  लव जेहाद का है एंगल?आदिवासी समाज ने लगाया विवाह आवेदन पर आपत्ति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *