पूरक/अवसर परीक्षा के लिए शिक्षा मंडल ने जारी किया एसओपी

रायपुर

ब्यूरो –

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने अपने हाई स्कूल / हायर सेकंडरी के पूरक/ अवसर परीक्षा 2020 और डीएलएड की परीक्षा के लिए एसओपी जारी कर दिया है।ये परीक्षाएं 28 नवंबर से शुरू हो रही है।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पूरक/अवसर परीक्षाओं और डीएलएड की परीक्षा को संम्पन्न कराने को लेकर विद्यालयों के लिए स्टैण्डर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर जारी कर दिया है।परीक्षाएं 28 नवंबर से शुरू हो रही है।कोरोना के चलते देर से हो रही इन परीक्षाओ में इस बार बदलाव भी किये गए है।इस बार परीक्षार्थी उसी विद्यालय में ही परीक्षा देंगे जहां से उन्होंने पढ़ाई की है।

1.सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए एक कमरे में अधिकतम 10 परीक्षार्थी ही बैठा सकते हैं।

  1. सभी अधिकारी कर्मचारी और परीक्षार्थियो को मास्क लगाना अनिवार्य होगा।
  2. परीक्षा के पूर्व विद्यालय को सेनिटाइज करना आवश्यक होगा।
  3. शाला में हैंडवाश और सेनिटाइजर रखना होगा।
  4. परीक्षार्थियों के प्रवेश और निर्गम के समय पर्याप्त दूरी का ध्यान रखना होगा।
  5. .यदि कोई परीक्षार्थी कोरोना पॉजिटिव है तो उसे अलग कमरे में बैठाया जाएगा।और कोरोना के गाइड लाइन का पालन किया जाएगा।
READ MORE:  आईएएस जनक पाठक को मिली अग्रिम जमानत,हाइकोर्ट ने एट्रोसिटी एक्ट का मामला नहीं बनने की कही बात।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *