पीएम नरेंद्र मोदी आज लेंगे सभी मुख्यमंत्रियों की बैठक,लॉक डाउन होगा मुख्य विषय।

बिलासपुर

ब्यूरो–
राज्यो में कोरोना वायरस की स्थिति और 3 मई को खत्म हो रहे लॉक डाउन को लेकर प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी सभी राज्यो के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे।वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिये।होने वाली इस बैठक में लॉक डाउन को बढ़ाना या समाप्त करना महत्वपूर्ण विषय रहेगा।


आज प्राधनमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सभी राज्यो और केंद्रशासित प्रदेशो के मुखियाओं के साथ वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के द्वारा एक बैठक करेंगे।इस बैठक में 3मई को खत्म हो रहे लॉक डाउन को लेकर चर्चा की जाएगी ।सभी राज्यो में कोरोना की स्थिति और किये जा रहे उपायों को लेकर जानकारी ली जाएगी।इसके पूर्व भी प्राधनमंत्री दो बार मुख्यमंत्रियों की बैठक ले चुके हैं।पहली बैठक 20 मार्च को हुई थी जिसके बाद 24 मार्च को 21 दिन के लॉक डाउन की घोषणा की गई थी।उसके बाद 11 अप्रैल को बैठक के बाद लॉक डाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया था।इस बार के बैठक में जिन राज्यो में कोरोना के मरीज नही हो या जिन राज्यो में कोरोना की संख्या में कोई भी बढ़ोत्तरी न हुई हो ऐसे राज्यो से लॉक डाउन हटाने पर भी विचार किया जा सकता है।लेकिन दिल्ली और महाराष्ट्र सहित यूपी और एमपी जैसे राज्यो में लॉक डाउन जारी रखे जाने की पूर्ण सम्भावना है।वैसे भी इन राज्यो ने लॉक डाउन आगे बढ़ने का संकेत पहले ही दे दिया है।

READ MORE:  कोरोना से निपटने स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने मांगे जनप्रतिनिधियों से सुझाव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *