पथरिया में मिले 2 कोरोना मरीज,8 के रिपोर्ट का है इंतजार, क्षेत्र में फैली सनसनी!

मुंगेली

ब्यूरो- जिले में लगातार मील रहे कोरोना मरीजो का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है।आज भी जिले में तीन कोरोना मरीज पाए गए।जिनमे से दो कोरोना मरीज पथरिया क्षेत्र से है।जबकि एक मरीज मुंगेली विकासखंड से है।

सीएमओ पथरिया नगर पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार पथरिया नगर पंचायत की स्वच्छता कमांडो सहित 10 लोगो का कोरोना परीक्षण कराया गया था।आज इनमे से दो के रिपोर्ट आये है,जिसमे दोनो के टेस्ट पॉजिटिव पाए गए है। दोनो मरीजो को मुंगेली जिला अस्पताल कोविड वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।इसी के साथ उनके समपर्क में आये और साथ में काम कर रही अन्य को क्वारंटाइन कर दिया गया है।साथ ही सुपरवाइजर भी पहले से ही क्वारंटाइन कर दिया गया है।दोनो कोरोना पॉजिटिव वार्ड 15 की रहने वाली बताई जा रही है।अभी शेष 8 लोगो के रिपोर्ट का इंतजार है।संभावना है कि कोरोना मरीजो की संख्या में रिपोर्ट आने के साथ बढ़ोतरी होगी।एहतियातन उनको भी क्वारंटाइन कर दिया गया है।

READ MORE:  लो! अब तो बिलासपुर में भी मिल गया कोरोना पॉजिटिव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *