नवंबर में होगी दसवीं-बारहवीं की पूरक/अवसर परीक्षा,24 अक्टूबर से भरे जाएंगे आवेदन

रायपुर

ब्यूरो – छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की दसवीं और बारहवीं की पूरक परीक्षा की तिथि निर्धारित कर दी गयी है।दसवीं बारहवीं की पूरक परीक्षा नवंबर में आयोजित किये जायेंगे।इसी के साथ 2020 के डीएलएड प्रथम वर्ष की मुख्य परीक्षा भी आयोजित किये जायेंगे।पूरक परीक्षा के आवेदन फॉर्म 24 अक्टूबर से भरे जाएंगे।

कोरोना के कारण अब तक रोकी गयी छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के दसवीं- बारहवीं की पूरक परीक्षा की तिथि का निर्धारण कर दिया है।पूरक परीक्षाएं 28 नवंबर से शुरू होंगी।इन्ही परीक्षाओं के साथ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित होने वाला डीएलएड 2020 प्रथम वर्ष की मुख्य परीक्षा का भी आयोजन होगा।दसवीं और बारहवीं के पूरक परीक्षा के आवेदन 24 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच भरे जा सकेंगे।इस बार कोरोना को देखते हुए नियमित विद्यार्थियों की पूरक परीक्षा के लिए उसी विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा जहाँ पर विद्यार्थियों ने नियमित अध्ययन किया था।जबकि स्वाध्यायी विद्यार्थियों के लिए वह संस्था परीक्षा केंद्र होगा जहाँ से उन्होंने परीक्षा आवेदन भरा था।इस बार दसवीं के पूरक / अवसर परीक्षा के के लिए 108632 विद्यार्थी पात्र है।जबकि बारहवीं के पूरक/ अवसर परीक्षा के लिए 60731 विद्यार्थी पात्र हैं।पूरक परीक्षा आवेदन से संबंधित अन्य जानकारी और परीक्षा की समय सारणी कल शाम 5:30 बजे से माध्यमिक शिक्षा मंडल के वेबसाइट www.cgbse.nic.in देखा जा सकेगा।

READ MORE:  सीएम ने फिर साझा किया राहतकोष का हिसाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *