नगर की चिंता छोड़ नपा कर्मियों से निजी वाहन धुलवा रही सीएमओ

तख़तपुर

ब्यूरो – नगर की सफाई की चिंता को छोड़ कर मुख्य नगरपालिका अधिकारी स्वच्छता कर्मियों से अपने निजी वाहन धुलवा रही है।वही नयें बस स्टैंड में आने जाने वालों को दिन भर गंदगी के बीच रहना मजबूरी हो गयी है।पंखे भी कई वर्षों से खराब पड़े है पानी की टंकी खाली पड़ी है।

नगर पालिका तख़तपुर की सीएमओ शीतल चंद्रवंशी को अपनी निजी कार फील्ड से आने के बाद एकदम साफ सुथरी चाहिए।यदि उसमें रास्ते का गोबर या कीचड़ चिपक गया हो तो उसे तुरंत साफ होने चाहिए।इसे साफ करने की जवाबदारी मिशन क्लीन सिटी के ड्राइवर की है ,जो नगर की स्वच्छता गाड़ी को चलाने के लिए नियोजित किया गया है।यदि पोछने से बात न बने तो उसे नदी में ले जाकर धोना भी है।यह हम नही कह रहे एनीकट में मैडम की हुंडई कार क्रमांक सीजी 04 एम सी 1607 की धुलाई कर रहे ड्राइवर और स्वच्छता कमांडो बात रहे है।उनका कहना है कि हम राजस्व वसूली करके आये है उसके बाद मैडम ने हमे गाड़ी धोने भेज दिया है।उनसे पूछा कि गाड़ी किसकी है तो उनका कहना था सीएमओ मैडम की है।

नगर में स्वच्छता के लिए चलाये जा रहे मिशन क्लीन सिटी के कमांडो को अन्य कार्यो में नियोजित किये जाने से सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है।इसके लिए 22 फरवरी को भाजपा पार्षदों ने धरना देकर नगर पालिका कार्यालय का घेराव भी किया था।लेकिन मैडम को इस बात से कोई सरोकार नही है।नगर का दिन भर व्यस्त रहने वाले नये बस स्टैंड में दिन भर गंदगी पसरी रहती है ।आने जाने वाले लोग उसके बीच अपने गंतव्यों के लिए वाहन का इंतजार करने को मजबूर है।पानी की टंकी में पानी ही नही है।लेकिन व्यवस्था को स्वच्छता कंमांडो को साथ लेकर सुचारू बनाने की बजाय उनसे अपनी निजी कार धुलवा रही है।

READ MORE:  लॉक डाउन के नियमों का पालन करें,अच्छे दिन आएंगे!

सीधा सवाल

प्रश्न – नगर में सफाई व्यवस्था बिगड़े होने के बाद भी आपके द्वारा मिशन क्लीन सिटी के तहत निजोजित कर्मियों से निजी वाहन धुलवाए जा रहे है?

जवाब – ऐसी बात नही है ।मै फील्ड से आई तो गाड़ी मे गोबर लगा था उसे पोंछने के लिए बोली थी।लेकिन वह उसे नदी लेकर चला गया।इसकी मुझे जानकारी नही है।

प्रश्न – मिशन क्लीन सिटी के कर्मचारियों से आप निजी काम ले रही है।

जवाब – फील्ड में जाने के लिए वह मेरा ड्राइवर है।नगर पालिका के सभी कर्मचारियों से मल्टीपर्पस काम लिया जा सकता है।यह करना उसका काम है।गाड़ी पोछने में कितना समय लगता है?

प्रश्न – नये बस स्टैंड में दिन भर गंदगी पसरी रहती है।साफ सफाई की क्या व्यवस्था है?पानी टंकी सुखी हुई है और पंखे बंद हैं।

जवाब – नये बस स्टैंड की सफाई सुबह और रात में की जाती है। लोग भी जागरूक होकर कचड़ा न फैलाये।टंकी की टोटिया खराब हो गयी थी,जिसे बदल दिया गया है।पंखों को चेक करने के लिए कह दिया गया है ।अब उसके बाद पता चला पायेगा की पंखे बदलने लायक हैं या रेपियरिंग से सुधर जाएंगे।

इस विषय मे नेता प्रतिपक्ष ईश्वर देवांगन का कहना है कि

जिस योजना के तहत जो कर्मचारी नियोजित हैं उनका उपयोग उसी कार्य के लिए होना चाहिए।लेकिन यहां अधिकारियों के द्वारा उनसे निजी कार्य लिया जाना निंदनीय है।यहां कर्मचारियो का शोषण किया जाता है और उनसे मनमाफिक काम लिया जाता है।यदि कर्मचारी ऐसा नही करते है तो उनके साथ हिंसक व्यवहार भी किया जाता है।

READ MORE:  नगर में शुरू हुई एफआईआर की राजनीति,भाजपा और कांग्रेस करा रहे एक दूसरे के विरुद्ध एफआईआर।

देखें वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *