धान खरीदी बन्द, समय खत्म होने को है।बेबस किसानो ने किया चक्का जाम!

धान खरीदी केंद्रों में बारदाना नही होने से धान खरीदी है बन्द!

चेतावनी के बाद भी नही पहुंचाये बारदाना

मुंगेली

नीलकमल सिंह ठाकुर

मुंगेली – जिला प्रशासन और एफसीआई के गैरजिम्मेदाराना रवैये से नाराज़ बुंदेली के किसानों ने आज रायपुर-मुंगेली मार्ग पर चक्का जाम कर दिया।किसान बारदाना की कमी के कारण धान खरीदी रुकने से नाराज थे।और 2 दिन पहले ही कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की चेतावनी भी दी थी।

छत्तीसगढ़ सरकार एक तरफ तो किसानों का पूरा धान खरीदने की बात कर रही है।तो दूसरी ओर प्रशासन धान कम से कम खरीदी करने के लिए हर संभव हथकंडे अपना रही है।किसी न किसी कारण से या तो किसानों के रकबे कम कर धान खरीदने से मना कर रहे है।तो कभी बारदाना खत्म होनेंऔर धान का उठाव नही होने से खरीदी रोक दी जा रही है।आज जिला प्रशासन के लापरवाही पूर्ण रवैये से नाराज बुंदेली सोसायटी के किसानों ने रायपुर मुंगेली मुख्य सड़क पर चक्काजाम कर दिया।क्योंकि बुंदेली के खरीदी केंद्र में बारदाना नही होने के कारण खरीदी बन्द हो गया था।मुंगेली जिले के 89 खरीदी केंद्रों में बारदान लगभग खत्म हो चुका है ।जहां बेमौसम बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी वही परिवहन और बारदाना नही होने से किसानों के कटे टोकन भी निरस्त होने लगे हैं। बता दे कि 2 दिन पूर्व ही बुंदेली के किसानों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौपते हुए खरीदी शुरू न होने की दशा में चक्काजाम करने की चेतावनी दी थी। किन्तु कलेक्टर के आश्वासन के बाद भी कल तक बारदाना बुंदेली सोसायटी नही पहुचा था। जिससे नाराज किसानों ने अपनी मांगों को मनवाने रायपुर मुंगेली सड़क पर चक्काजाम कर जिला प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की है।

READ MORE:  भाजपा महिला मोर्चा की बैठक सम्पन्न,संगठन पर हुई चर्चा।

जिले में बारदाना की कमी और खरीदे धान का उठाव न होने की समस्या का दंश झेल रहे किसानों के लिये प्रदेश सरकार द्वारा खरीदी में बढ़े 3 दिन महज एक छलावा सा प्रतीत होते नजर आ रहा है।अपनी धान खरीदी के रुकने से बेबस किसान अब धीरे धीरे आंदोलन की राह चलने मजबूर हो रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *