दैहिक शोषण का फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

बिलासपुर

ब्यूरो-महीनों से फरार दैहिक शोषण के आरोपी नवल किशोर दुबे को सकरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध सकरी थाने में जनवरी में एक महिला ने कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा पिलाकर गंदी वीडियो बनाकर लगातार दैहिक शोषण करने का अपराध दर्ज कराया था।

सकरी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 23 जनवरी 2020 को प्रार्थिया ने सकरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 3 अप्रैल 2016 को आरोपी नवल किशोर दुबे पिता मनीराम दुबे उम्र 51 साल निवासी यदुनंदननगर तिफरा मकान नंबर डब्लू 05 थाना सिरगिट्टी द्वारा प्रार्थीया को 11लाख उधारी लिए गए रकम में से बचे 7 लाख को मांगने पर 5 लाख को लौटाने की बात कहकर ग्राम सैदा निवासी दुर्गेश साहू के मकान में बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर जबरदस्ती बलात्कार किया और वीडियो बना लिया। घटना के संबंध में बताने पर वीडियो को सब को दिखा कर बेइज्जत करने की धमकी देकर मजबूर कर कई बार संबंध बनाता रहा।ब्लैकमेलिंग से तंग आकर महिला ने जनवरी में थाने में आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करा दिया।एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही आरोपी नवल किशोर फरार हो गया था।मामला दैहिक शोषण का होने के कारण संवेदनशीलता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने सभी थानों को निर्देशित कर दिया था।आज मुखबिर की सूचना पर सकरी थाना प्रभारी रविन्द्र यादव के नेतृत्व में सकरी पुलिस ने आरोपी के निवास स्थान पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया। आरोपी की गिरफ्तारी थाना प्रभारी के उप निरीक्षक रविंद्र यादव के साथ प्रधान आरक्षक राजेश्वर क्षत्री ,प्रधान आरक्षक अशोक चौरसिया,आरक्षक कलेश्वर यादव , साहेब लाल का योगदान रहा ।

READ MORE:  जनपद कार्यालय के सामने से मोटरसाइकिल हुआ चोरी,चोरों की नज़र पड़ी शासकीय कार्यालयों पर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *