दशरंगपुर के पास हाइवा ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, महिला की मौके पर गयी जान!

तख़तपुर

ब्यूरो – यमदूत बने तेज़ गति से चल रहे भारी वाहन से आज फिर एक परिवार उजाड़ गया।ग्राम दशरंगपुर के पास एक हाइवा ने मोटरसाइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इससे मोटरसाइकिल के पीछे बैठी महिला की मौके पर ही जान चली गयी।पुलिस ने अज्ञात हाइवा के चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम संगवा देवरी मुंगेली निवासी राजा पटेल पिता शांति लाल अपने मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 28 जे 6540 से देवरी से तख़तपुर की ओर आ रहा था कि दशरंगपुर छतौना के बीच बिलासपुर की ओर से मुरुम लेकर आर रही अज्ञात हाइवा के चालक ने लापरवाहीपूर्वक तेज गति से चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दिया।इससे राजा के पीछे बैठी उसकी माँ सीता बाई पति शांति लाल उम्र 40 वर्ष हाइवा के नीचे आ गयी और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।घटना की सूचना लोगो ने जरहगांव थाने को दी,जहाँ से पुलिस टीम पहुंचकर लाश का पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया।वही घायल राजा को इलाज से लिये स्वास्थ्यकेन्द्र भेजा गया।

READ MORE:  मेरे 22 साल के विधायकी में ऐसा आवेदन कभी नहीं आया - धर्मजीत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *