थाना बना कंटेन्मेंट जोन, चोरों के हो गए मजे, एक ही रात में दो दुकानों पर मारा हाथ

मस्तूरी

सूरज सिंह- पचपेड़ी थान को कंटेन्मेंट जोन घोषित होते ही चोरों के मजे हो गए हैं।पूरा पुलिस थाना स्टाफ क्वारंटाइन होते ही एक ही रात में चोरो ने दो दुकानों से लगभग 70 हजार का माल पर कर दिया। मस्तूरी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र में कल रात चोरों ने दो दुकानों से 70 हजार का माल पर कर दिया है।ज्ञातव्य है कि पचपेड़ी थाना के आरक्षक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद थाना स्टाफ के सभी सदस्यों को क्वारंटाइन करते हुए थाने को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया गया है।इससे चोरों के हौसले बुलंद हो गए है और एक ही रात में पचपेड़ी के समीर डेलिनिट्स और त्रिनोज फल भंडार में चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए त्रिनोज फल भंडार से लगभग 45 हजार का समान व समीर डेलिनिट्स से फ्रिज सहित 26 हजार पार कर दिए।इस तरह कुल लगभग 70 हजार पर हाथ साफ कर दिया।मस्तूरी पुलिस मामले की जांच में जुटी है और चोरो की पता साजी कर रही है।

READ MORE:  संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकती मिली मजदूर की लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *