तड़ित प्रहार से बुजुर्ग की गई जान!

बेलगहना

रविराज रजक– कोटा ब्लॉक के लोफर ग्राम पंचायत में आकाशीय बिजली गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गयी है।पुलिस ने मामले में मार्ग कायम कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत लोफर के सगरापारा मोहल्ले में आकाशीय बिजली गिरने एक बुजुग की जान चली गयी है। वही पास में रखे पैरावट में भी आग लग गयी।मृतक श्यामलाल बैगा के बेटे ने बताया कि तेज बारिश होने पर मेरे पिता जी आम पेड़ के नीचे बंधे भैंस को खोलने गये थे।उसी समय अचानक आकाशीय बिजली आम के पेड़ पर गिरी जिसकी चपेट में पिता जी भी आ गए और पास में रखे पैरावट में भी आग लग गयी।बिजली के गिरने से मेरे पिता जी की वही पर गिर गए थे।आग की लपटों को उठता देखे तो पिताजी को उठाकर लाये ।तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है।

READ MORE:  लॉक डाउन में ईंट बनाते 27 के विरुद्ध दर्ज हुआ एफआईआर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *