तड़के सुबह पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 210 लीटर महुआ शराब जब्त , दो गिरफ्तार।

मुंगेली

सदाराम कश्यप

जरहगांव पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तड़के कार्यवाही करते हुए,थाना क्षेत्र के ग्राम तर्कीडीह से दो लोगो को अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में शराब और महुआ पास जब्त किया है।आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।

जरहगांव पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंगेली जिले में अवैध कार्य करने वालो पर कार्यवाही के लिए नियुक्त नोडल श्रीमती साधना सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि जरहगांव थाना क्षेत्र के ग्राम तर्कीडीह में नदी किनारे परदेसी बंजारे पिता चैतराम बंजारे उम्र 52 वर्ष द्वारा होली त्यौहार के लिए बड़ी मात्रा में महुआ शराब निकाल कर रखा है और महुआ पास भी है।मुखबिर की सूचना पर पुलिस अधिक्षक अरविंद कुमार कुजूर के मार्गदर्शन में जरहगांव प्रभारी राजकुमार साहू के साथ टीम बनाकर रेड कार्यवाही की गई ।तो परदेसी बंजारे द्वारा अपने घर मे 200 लीटर महुआ शराब अवैध रूप से रखा हुआ था।साथ ही 35 लीटर और 5 लीटर के डिब्बो और एक ड्रम में लगभग 1600 लीटर महुआ पास रखा हुआ था।इनके विषय मे कागजात दिखाने के लिए कहा गया,लेकिन प्रस्तुत नहीं कर पाने पर परदेसी बंजारे को हिरासत में ले लिया गया और बरामद माल की जब्ती बनाई गई।

साथ ही एक तर्कीडीह में ही हरप्रसाद पिता हरदेव बारले उम्र 29 वर्ष के घर दबिश देकर 10 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया।दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।इसी।के साथ संदिग्ध रूप से उपस्थित शैलेन्द्र बंजारे पिता परदेसी बंजारे उम्र 27 वर्ष,अमिताभ माथुर उम्र 28 वर्ष निवासी छिरहा थाना तखतपुर,संजीव बांधले पिता मूलचंद बांधले 21 वर्ष निवासी नवापारा थाना तखतपुर के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।

READ MORE:  खुले आम तलवार लहराकर ,दहशत फैलाने वालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


तड़के सुबह की गई इस कार्यवाही में कुल 210 लीटर महुआ शराब और 1600 लीटर महुआ पास कुल कीमत लगभग 1लाख रुपये का माल जब्त किया गया है।कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक साधना सिंह, थाना प्रभारी राजकुमार साहू,आरक्षक पंकज निरनेजक,लोकेश राजपूत,मणिशंकर शुक्ला,योगेश यादव,गिरिराज परिहार,कुलदीप सिंह, रवि मिंज,रामशंकर जायसवाल,अनिल यादव,वीरेंद्र राजपूत,नागेश साहू,सुशांत पांडेय, नीलेश मसीह का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *