तख़तपुर के मोहन वाटिका ने दिए फिर दो कोरोना मरीज

तख़तपुर

ब्यूरो- तख़तपुर के मोहन वाटिका क्वारंटाइन सेंटर से फिर दो कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।इस तरह अब तख़तपुर।क्षेत्र से कोरोना मरीजो की संख्या 7 पहुंच गई है।तख़तपुर को पहले ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने रेड जोन।में डाला हुआ है।

लगातार बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या के बीच तख़तपुर से आज फिर दो कोरोना पॉजिटिव मिलने की पुष्टी हुई है।यह दोनों मोहन वाटिका क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए थे।राहत की बात यह है कि दोनो मरीज पूर्व से ही सिम्स में भर्ती कराया दिए गए थे।मोहन वाटिका में कुल 5 मजदूरों को रखा गया था जिनमे से तीन पॉजिटिव मिले है ।तीनो ही एक ही परिवार के सदस्य है।आज मिले नए मरीज में एक महिला है, मोहन वाटिका में पाए गए पहले पॉजिटिव केस वाले मजदूर की पत्नी है और दूसरा पॉजिटिव उसी का बेटा है।मोहन वाटिका में क्वारंटाइन किये गए सभी 5 मजदूर पहले से ही सिम्स के कोरोना वार्ड में भर्ती है ।जिसमे से तीन के रिजल्ट पॉजिटिव आये है।

READ MORE:  जूनापानी में छात्रों को किया गया गणवेश और पाठ्य सामग्री वितरण!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *