तेज़ रफ़्तार बाइक दीवार से टकराई ,एक की हुई मौत दो घायल।

तख़तपुर

सूचित कुमार

ग्राम बाँधा में घर जाने के समय तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई बाईक सवार तीन लोगों में एक की मौत दो गंभीर रूप से घायल।

कोटा लोरमी मार्ग के जुनापारा चौकी के ग्राम बाँधा में घर जाने के लिए निकले एक बाइक में सवार तीन युवको की बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई जिससे बाईक सवार तीन लोगों में से एक की मौत हो गयी तो वही दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में मोहन नेताम पिता स्व. पवन सिंह नेताम उम्र 19 वर्ष ग्राम बांधा जुनापारा चौकी निवासी की मौत हो गयी तो वही मृतक के दो दोस्त नरेंद्र श्रीवास पिता लखन श्रीवास उम्र 19 वर्ष व आकाश गंधर्व उम्र 20 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही परिजनों ने तीनों युवकों इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा लेकर पहुँचे जहाँ डॉक्टर ने घायल युवकों का प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स बिलासपुर रिफर कर दिए तो वही मोहन नेताम की मौत हो जाने की जानकारी परिजनों को दी जिसके बाद परिजन कोटा थाना पहुँच कर घटना की जानकारी दी जिसके बाद कोटा पुलिस मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

READ MORE:  मुंगेली जिले में बेसहारों का सहारा बना प्रयास अ स्माल स्टेप फाउंडेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *