डॉक्टरों को अमित शाह ने दिलाया सुरक्षा का भरोसा!

बिलासपुर

ब्यूरो-कोरोना की जंग लड़ रहे डॉक्टरों और उनके परिवार के सदस्यों के साथ हो रही बदसलूकी के विरोध में आज प्रस्तावित प्रदर्शन को टालने की अपील के साथ केंद्रीय गृहमन्त्री अमित शाह ने डॉक्टरों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है और सरकार के उनके साथ होने की बात कही है।

डॉक्टरों और उनके परिवार के सदस्यों के साथ लोगो द्वारा कोरोना के लेकर किये जा रहे दुर्व्यवहार के विरोध में आईएमए के आज प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर आज भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने आईएमए के डॉक्टरों से बात की है।आईएमए के प्रतिनिधियों से वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के द्वारा बात करते हुए उन्हें पूरी सुरक्षा का भरोसा दिलाया है और कहा कि सराकर डॉक्टरों की सेवाओ और कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान करटी है।मैं आप लोगों को विश्वास दिलाता हूँ कि सरकार पूरी तरह से आपके साथ है।आप लोगो को डरने की आवश्यकता नही है।साथ ही डॉक्टरों को प्रदर्शन नहीं करने की अपील की।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन के साथ मीटिंग और आश्वासन के बाद आईएमए ने अपना प्रस्तावित प्रदर्शन वापस ले लिया है।

READ MORE:  निर्भया को मिला न्याय ,फाँसी पर लटकाए गए सभी दोषी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *