टेस्ट ड्राइव के बहाने चकमा देकर कार ले गया अज्ञात चोर, एफआईआर हुआ दर्ज।

विलासपुर

ब्यूरो –

बिलासपुर में टेस्ट ड्राइव करने के बहाने कार चोरी करने का मामला सामने आया है।एक अज्ञात व्यक्ति तिफरा ओवरब्रिज के पास स्थित ऑटो प्लेक्स नामक ऑटो डील से खरीदने के लिए कार की टेस्ट ड्राइव करने के बहाने स्विफ्ट डिजायर कार लेकर फरार हो गया है।ऑटो डील मैनेजर ने इसकी रिपोर्ट सिरगिट्टी थाने में करा दी है।चोर ऑटो डील सेटर के सीसीटीवी कैमरे में रेकॉर्ड हो चुका है।पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुभम विहार बिलासपुर निवासी संदीप भोसले तिफरा ओवर ब्रिज के पास ऑटो प्लेक्स नाम से ऑटो डील की दुकान में मैनेजर का काम करता है।वह इसके माध्यम से पुरानी गाड़ियों की खरीदी बिक्री का काम करता है।शनिवार की दोपहर लगभग 2:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ऑटो डील सेंटर में आया और अपनी माँ के लिए एक कार खरीदने की बात की।संदीप ने उसे अपने सेंटर में रखे कार को दिखाया जिसमे से उस अज्ञात व्यक्ति ने स्विफ्ट डिजायर क्रमांक सीजी 04 एच एस 2113 को पसन्द कर टेस्ट ड्राइव करने की बात कही।संदीप ने उसे टेस्ट ड्राइव करने की अनुमति दे दिया। उसे चाबी के साथ ड्राइविंग सीट में बैठाकर खुद बगल वाली सीट में बैठ गया।थोड़ी दूर जाए के बाद उसने संदीप से मास्क नही लगाने की शिकायत करते हुए और रिस्क नही लेने की बात कह पास में ही गुमटी वाले से मास्क खरीद लेने को कहा।उज़के कहने पर संदीप मास्क लेने गाड़ी से उतर गया और मास्क लेकर पैसे दे रहा था इसी समय अज्ञात व्यक्ति कार को लेकर रायपुर की ओर फरार हो गया।संदीप ने उसकी खोज की मगर कोई सुराग नही लगने पर सिरगिट्टी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।आरोपी का हुलिया ऑटो डील के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुका है ।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी है।

READ MORE:  चोरी की मोटरसायकिल बेचने के फ़िराक में एक पकड़ाया।

देखें वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *