जिला पंचायत के लिए जितेंद्र,नूरिता और सुनीता ने किया नामांकन दाखिल

तखतपुर

संतोष ठाकुर

त्रिस्तरीय पंचायत के गठन के लिए सदस्यो के होने वाले चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के लिए तखतपुर के विभिन्न जिला पंचायत क्षेत्र से उम्मीदवारों ने आज अपने अपने नामांकन दाखिल किए।

आज नाम दाखिले के अंतिम दिन वर्तमान जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पांडेय, तखतपुर जनपद अध्यक्ष नूरिता कौशिक और सुनीता राजू सिंह क्षत्रिय ने नामानकन भरा।

जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पांडेय ने तखतपुर के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 से अपना नामांकन जिला पंचायत सदस्य के लिये जितेन्द्र पाण्डेय  ने नामांकन दाखिल किया उनके साथ विधायक रश्मि आशीष सिंह ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस सचिव आशीष सिंह ठाकुर, मुन्ना श्रीवास, शिवनाथ देवांगन ,लक्ष्मी यादव ,चंद्र प्रकाश , मोहित सिंह , सुनील जांगड़े , बिहारी , सुनील आहुजा,  शैलेंद्र निर्मलकर व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे । 

वही क्षेत्र क्रमांक 06 से ही मे सामान्य सीट से पूर्व विधायक राजू सिंह क्षत्रिय की धर्मपत्नी व बीजेपी की अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती सुनीता सिंह क्षत्रीय ने नामांकन दाखिल किया। उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

इसी तरह बीजेपी की ही अधिकृत प्रत्याशी और वर्तमान जनपद अध्यक्ष नूरिता कौशिक ने भी आज अपना नामांकन तखतपुर के खपरी क्षेत्र क्रमांक 07 खपरी से दाख़िलकिया ।नूरिता वर्तमानमे जिला कार्य समिति सदस्य बी है।आज नामांकन दाखिल के समय उनके साथ पति प्रदीप कौशिक के अलावा राजेश सोनी, कृष्ण कुमार साहू, नैन लाल साहू, सहित बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

9 जनवरी को स्पष्ट हो जाएगा कि मुकाबला किन -किन उम्मीदवारों के बीच है।

READ MORE:  भेदभाव रहित टीकाकरण और कोरोना प्रबंधन के लिए भाजपा ने दिया सीएम को सुझाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *