चरित्र शंका के चलते पत्नी पर कुदाली से हमला, आरोपी पति जेल दाखिल।

मुंगेली

सदाराम कश्यप –

पत्नी के चरित्र पर शंका होने के कारण पति ने कुदाली से पत्नी के सिर पर घातक वार कर दिया।इससे पत्नी लहूलुहान होकर गिर गयी, जिसका सिम्स में इलाज चल रहा है।इस बीच जरहागांव थाने ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भठलीकला निवासी निहोरा कश्यप ने थाने में सूचना दी कि एस कुमार नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पूनम के सिर पर कुदाली से घातक वार कर दिया है।इससे पूनम को गंभीर चोट आई है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजकुमार साहू ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर तत्काल घटना स्थल पहुचे और घायल पूनम जिला अस्पताल भेजवाया जहाँ से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सिम्स रेफर कर दिया गया।सिम्स में पूनम का इलाज जारी है।इस बीच पुलिस ने तत्परता दिखातें हुये आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी।और कुछ ही समय मे आरोपी को गिरफ्त में लेकर रिमांड पर जेल भेज दिया।आरोपी ने पूछ ताछ में बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका थी इसलिए ही उसने ऐसा कदम उठाया है।ज्ञातव्य है कि आरोपी के बदमाश प्रवृत्ति होने के कारण गांव वाले दहशत में रहते थे और उनके खिलाफ कुछ भी बोलने से परहेज करते थे।आरोपी के गिरफ्तार होने से गांव वालो ने राहत की सांस ली है।

READ MORE:  उसलापुर के ज्वैलरी शॉप में लूट का असफल प्रयास करने वाले 5 आरोपीआये पुलिस गिरफ्त में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *