कोरोना की दहशत सभी स्कूलों में 31 मार्च तक छुट्टियां घोषित

रायपुर

ब्यूरो

रायपुर-पूरी दुनिया मे दहशत फैलाने वाले कोरोना वायरस का प्रभाव छत्तीसगढ़ में भी दिखाई दे रहा है। स्कूल शिक्षा विभाग ने छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में सावधानी वश 13 मार्च से 31 मार्च तक छुट्टी घोषित कर दिया है इसमें बोर्ड परीक्षाओं को अछूता रखा गया है और वह यथावत समय सारणी पर होंगी।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में नोवल कोरोनावायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में 13 मार्च से 31 मार्च तक अवकाश घोषित किया गया है ।इसमें स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कराए जाने वाले विभिन्न प्रशिक्षण ओं को भी आगामी तिथि तक के लिए स्थगित कर दिया गया है ।आदेश में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को अछूता रखा गया है, और 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय सारणी के अनुसार होंगी।इसके लिए आवश्यक स्टाफ की व्यवस्था पूर्व की भांति होगी।

READ MORE:  जिला अस्पताल की लक्ष्मी भोई को लगेगा पहला टीका!आज 9 बजे से होगी कोरोना टीकाकरण की शुरुआत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *