कोरबा से आया युवक घूम रहा गांव में,लोगो के बीच है दहशत!

तख़तपुर

गोविंद सिंगरौल- कोरोना हॉट स्पॉट के रूप प्रदेश ही नही देश।मे भी चिन्हित और प्रदेश का एक मात्र रेड जोन जिले से आया एक युवक गांव में घूम रहा है।प्रशासन को इसकी सूचना होने के बाद भी युवक को क्वारंटाइन नही किया गया है।

संदर्भ चित्र

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत गिरधौना के आवसपारा-चण्डीपारा में एक युवक कल कोरबा से आया है।आने के बाद वह लगातार गांव में घूम भी रहा है।इसकी सूचना प्रशासन को होने पर भी अभी तक युवक को न तो क्वारंटाइन किया गया है और न ही उसके विरुद्ध कार्यवाही की गई है।ज्ञातव्य है कि छत्तीसगढ़ का कोरबा जिला रेड जोन में रखा गया है।यहां के कटघोरा में थोक में कोरोना मरीज मिले है।इसलिए राज्य शासन का निर्देश है कि कोरबा से आने वाले किसी भी व्यक्ति को क्वारंटाइन कर जांच की जाए ।लेकिन ग्राम गिरधौना पहुंचे इस युवक की न तो मेडिकल जांच हुई है और न ही वह क्वारंटाइन हुआ है।इससे गांव में लोग दहशत में है और आशंका व्यक्त कर रहे है कि उनके गांव में कोरोना दस्तक न दे दे।इस विषय मे सकरी थाना प्रभारी रवींद्र यादव ने बताया कि एक युवक के कल गिरधौना आने सूचना मिली है।इस बाबत तहसीलदार भूपेंद्र जोशी को सूचना दे दी गयी है ।बीएमओ का नंबर बन्द होने स्व बात नही हो पाई है।संभवतः कल मेडिकल जांच कर सैंपल लिया जा सकता है।और युवक को क्वारंटाइन किया जाएगा।लेकिन प्रश्न यह है कि सूचना मिलने के बाद भी युवक न तो क्वारंटाइन किया गया है न ही मोहल्ले में एहतियातन व्यवस्थाएं की गई है।

READ MORE:  बांधा में वन विभाग ने फिर पकड़ा लाखों की इमारती लकड़ी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *