किसान श्रद्धेय काँग्रेस उन्हें बरगला कर धोखा दे रही- अरुण साव

मुंगेली

महेश कश्यप

किसान हम सबके श्रध्देय हैं उनके मेहनत से ही हम स्वस्थ हष्ट पुष्ट रहते हैं। किंतु इन्हीं किसानों को छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार बरगला रही है उन्हें परेशान किया जा रहा है इसे भारतीय जनता पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। किसानों के साथ पूरे छत्तीसगढ़ की जनता है ये कांग्रेस सरकार को समझ लेना चाहिए।यह बातें बिलासपुर लोकसभा सांसद अरुण साव ने कही।

जिला भाजपा कार्यालय में किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री जायसवाल ने आगे कहा कि भूपेश बघेल सरकार विभिन्न नियमों के पेंच फंसाकर किसानों के धान खरीदने में आनाकानी कर रही है। हम किसान मोर्चा के अगुवाई में किसानों को उनका वाजिब हक दिलाने आंदोलन हेतु भी तैयार रहेंगे।किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि प्राचीन समय मे किसानों की मेहनत से ही हमारा देश सोने की चिड़िया थी। छत्तीसगढ़ के मेहनत कश किसानों को भाजपा सरकार ने आगे बढ़ाने का कार्य किया। परन्तु इन्हीं किसानों को धोखे में रखकर कांग्रेस ने सत्ता हथिया ली है उसे हम फिर से उखाड़ फेकेंगे।

इसके पूर्व स्वागत उदबोधन जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक ने दिया। संचालन किसान मोर्चा के जिला महामंत्री प्रद्युम्न तिवारी ने तथा आभार ग्रामीण मण्डल भाजपा अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक विक्रम मोहले,तोखन साहू, प्रदेश मंत्री गौरीशंकर श्रीवास, द्वारिकेश पाण्डेय,राकेश तिवारी, लोकनाथ सिंह,द्वारिका जायसवाल, निश्चल गुप्ता,सुनील पाठक, राणाप्रताप सिंह,मोहन मल्लाह,मानिक लाल सोनवानी,दीनानाथ केशरवानी,कोटूमल दादवानी,राजीव श्रीवास, नितेश भारद्वाज, रामशरण यादव,मानस सिंह बैस,नंदूसिंह,उमाशंकर साहू, अमितेश आर्य,विनोद यादव,प्रदीप पाण्डेय,भट्ठी साहू, माला गुप्ता, मोना नागरे,निशा सोनी,करण सिंह,हरीश यादव,विकास सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

READ MORE:  प्रशिक्षित बीएड डीएड संघ ने की भर्ती प्रक्रिया जल्दी पूर्ण करने की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *