कल जारी होगा दसवीं का परीक्षा परिणाम, यहां जान सकते है विद्यार्थी अपना परिणाम।

रायपुर

ब्यूरो –

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंड़ल द्वारा हाई स्कूल परीक्षा 2021 का परिणाम कल घोषित किया जाएगा।परीक्षा परिणाम स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये किया जाएगा।इस बार परीक्षा परिणाम असाइनमेंट के प्राप्तांकों के आधार पर किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के दसवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम कल घोषित किया जायेगा।कल सुबह 11 बजे स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम द्वारा वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए जारी किया जायेगा।विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर सुबह 11 बजे के बाद देख सकते हैं। ज्ञातव्य है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण इस बार अप्रैल में आयोजित होने वाली दसवीं की परीक्षा पहले स्थगित उसके बाद रद्द कर दी गयी थी।इसके बाद परीक्षार्थियों को उनके असाइनमेंट में प्राप्त अंको के आधार पर घोषित किया जा रहा है। सिंतबर से फरवरी तक कुल छह असाइनमेंट बोर्ड द्वारा जारी किए गए थे जिसमें से कोई चार असाइनमेंट पूर्ण कर विद्यालय में जमा करना था और विद्यालय उसकी जांच करने के बाद अंको को मंडल के वेबसाइट में अपलोड करता।इसी असाइनमेंट के आधार पर ही इस बार का परीक्षा परिणाम जारी किया जा रहा है।प्रावीण्य सूची जारी की जाएगी या नही इस विषय मे अभी कोई निर्णय नही लिया गया है।

READ MORE:  केंद्र के बढ़ाते ही राज्य कर्मचारियों ने शासन से की महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *