कन्या-उच्चतर माध्यमिक शाला कोटा में वार्षिकोत्सव,विदाई पुरस्कार-वितरण कार्यक्रम संपन्न।

कोटा

हरीश चौबे

जीवन में कड़ी मेहनत और सतत-अभ्यास से ही सफलता प्राप्त होती है:-आनंद रूप तिवारी एसडीएम कोटा।

नव-निर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अमृता प्रदीप कौशिक सहित वार्ड पार्षद वार्षिकोत्सव में हुई शामिल।

करगीरोड-कोटा:-कोटा शासकीय कन्या-उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटा में तीन दिवसीय कार्यक्रम आभार,विदाई समारोह सहित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दौरान ही छात्राओं को पुरस्कार वितरण समारोह का सफलता पूर्वक कार्यक्रम संपन्न हुआ।कार्यक्रम के पहले दिन कार्यक्रम में मुख्य-अतिथि के रूप में पहुचे कोटा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आनंद रूप तिवारी कार्यक्रम की अध्यक्षता कन्या शाला की प्राचार्य श्रीमती आशा दत्ता, विशिष्ठ-अतिथि के रूप में मनोज राय, जिला समन्वयक आरएमएस.ए. बिलासपुर, अनिरुद्ध अग्रहरी हरीश चौबे, विमल अग्रहरी, अनिरुद्ध, नंदराम यादव, प्रेम सोमवंशी, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती संध्या चंद्रसेन, सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम कोटा आंनद रूप तिवारी के द्वारा मां-सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण, दीप प्रज्जवलित व पूजन के साथ हुआ।

उसके बाद सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ का राज्यगीत स-सम्मान गायन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ ।अतिथियों के स्वागत उद्बोधन में कन्या शाला संस्था की प्राचार्य श्रीमती आशा दत्ता ने साल भर की शालेय-गतिविधियों,शाला की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए विद्यालय के लिए खेल मैदान समतलीकरण व शासन द्वारा स्वीकृत नये शाला भवन के निर्माण शीघ्र कराने का अनुरोध किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य-अतिथि के रूप में पधारे आनंद रूप तिवारी एसडीएम कोटा ने कन्या शाला विद्यालय की सभी समस्याओं का शीघ्र-निराकरण करने की बात कही । स्कूल की छात्राओं को कोटा एसडीएम आनंद रूप तिवारी ने परीक्षा में अध्ययन कैसे करें तथा परीक्षा में सफल कैसे हो, आगे चलकर के अपने कैरियर का निर्माण कैसे करें, अपने निजी जीवन की सफलता और कठिनाइयों का अनुभव बताते हुए एसडीएम कोटा ने बच्चों को पढ़ने के व्यावहारिक तरीके विस्तार से बताते हुए कड़ी मेहनत, लिखकर याद करने व बार-बार लिखकर दोहराने जैसी सूक्ष्म एवं सफलता की जरूरी बातें बतायी।

READ MORE:  संभागीय कोरोना अस्पताल के लिए जिला अस्पताल हुआ फाइनल!

कार्यक्रम के आगे में एसडीएम कोटा ने बच्चों के प्रश्नों का समाधान करते हुए पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया व छात्राओं का मनोबल बढ़ाया।कार्यक्रम के दूसरे दिन स्कूली छात्र-छात्राओं के वार्षिकोत्सव व पारितोषिक वितरण, शाला प्रबन्धन विकास समिति के वर्तमान अध्यक्ष के. आर.साहू जी, पार्षद श्रीमती ऋद्धिसोना विमल अग्रहरी, श्रीमती कुसुमलता सक्सेना सदस्य, मीडिया घराने से हरित छत्तीसगढ़ के मोहम्मद जावेद खान, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के विकास तिवारी ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा प्रदान की।वर्षभर की विभिन्न-गतिविधियों में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र व मेडल प्रदान कर पुरष्कृत किया गया ।अध्यक्ष के.आर.साहू ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कक्षा 12 वीं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्रा को 5000 रुपये का नकद पुरष्कार प्रदान करने की घोषणा की।कार्यक्रम के तृतीय चरण में 12 वीं की छात्राओं की विदाई कार्यक्रम में मुख्यातिथि श्रीमती अमृता प्रदीप कौशिक अध्यक्ष नगर पंचायत कोटा, श्रीमती उषा गोस्वामी पार्षद, प्रदीप कौशिक पूर्व पार्षद, नरेन्द्र गोस्वामी पूर्व पार्षद, योगेंद्र साहू जी ने कार्यक्रम में विद्यालय के प्रति पूर्ण सहयोग प्रदान करने की बात करते हुए छात्राओं को परीक्षा में उनके सफलता की शुभकामनाएं दी। प्रदीप कौशिक ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं में प्रथम, द्वितीय, व तृतीय स्थान प्राप्त छात्राओं को नगद के रूप में 3100, 2100, एवं 1100 रुपये नकद प्रदान करने की घोषणा की।इस अवसर पर कक्षा 11 वीं एवं 12 वीं की छात्राओं ने रंगारंग छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य व लोक गीतों की छटा बिखेरते हुए देश की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाते हुए पंजाबी भांगड़ा गुजराती गरबा, राजस्थानी घूमर नृत्य ने दर्शकों का सम्मोहित कर दिया। प्राचार्य श्रीमती आशा दत्ता द्वारा सभी व्याख्याता एवं शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया।

READ MORE:  जिला प्रभारी अग्रवाल ने ली भाजपा संगठन की समीक्षा बैठक

पूरे कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन संस्था के व्याख्याता डॉ. रामबाबू गुप्ता एवं आभार प्रदर्शन व्याख्याता श्रीमती ए.लाल द्वारा किया गया, कार्यक्रम में प्राचार्य श्रीमती आशा दत्ता, व्याख्याता श्री जी. एस. केसर, व्ही. एन. पालके, रमेश सिंग, श्रीमती ए. लाल, डॉ. आरबी.गुप्ता, मनोज श्रीवास, श्रीमती एम. पी. लाल, मंजू चतुर्वेदी, राकेश शर्मा, पद्मिनी सिंह, जे.पी. ध्रुव, दिलीप मिश्र, राघवेंद्र जायसवाल, अजीत गेरा, हेमेंद्र श्रीवास्तव, मनोज यादव, श्वेता स्वर्णकार, पंकज गंधर्व, पूजा दुबे, कौशलेश्वरी, अंकिता, रमऊ ध्रुव, शशि कश्यप, एस. आर. साहू, रामकुमारी यादव, अजीत यादव, फुलकुंवर, आरती सहित बड़ी संख्या में अभिभावक व छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *