कटघोरा ने फिर दिए 7 कोरोना मरीज,प्रशासनआया हाई अलर्ट पर।

बिलासपुर

ब्यूरो- प्रदेश के कोरोना हॉट स्पॉट कटघोरा से एक और बुरी खबर मिली है।यहाँ फिर से 7 नए कोरोना मरीज मिलने की पुष्टि हो गयी है।सभी मरीजो को एम्स रायपुर ले जाया जा रहा है।

कोरबा जिले का कटघोरा पुरे देश मे प्रदेश के कोरोना हॉट-स्पॉट के रूप में चर्चित हो रहा है यहाँ कोरोना के मरीज थोक में मिल रहे है।कुछ दिनों पूर्व एक साथ 7 मरीज मिलने के बाद पुनः एक साथ 7 मरीजों की पुष्टि हो गयी है।इसके साथ ही अब कटघोरा से मिले 16 के साथ ही प्रदेश में कोरोना के 25 पॉजिटिव केस हो गए जिनमे से 10 ठीक हो चुके है।अब इन 7 नए केस को मिलाकर एम्स में भर्ती कोरोना मरीजों की संख्या 15 हो गयी है।

पिछले दिनों एक -एक कर दो केस सामने आये थे उसके बाद लिए गए सैंपल में से एक साथ 7 पॉजिटिव पाए गए तो प्रशासन ने कटघोरा को छावनी में बदल दिया।सबसे पहले मरीज के 87 रिश्तेदारों का सैंपल लिया गया।10 अप्रैल को सैम्पलों की संख्या 195 हो गयी थी जिसमे से 123 ज्यादा संदिग्ध लोगों के थे ।कल मिले 7 नए मरीज भी इन्ही 123 ज्यादा संदिग्ध लोगों में से है।नए मिले मरीजो में 5 पुरुष और दो महिला है,जो या तो संक्रमितों के रिश्तेदार है या उनसे सीधे संपर्क में आये थे।इन नए मामलों के सामने आने से कोरोना के सामाजिक संचरण का खतरा बढ़ गया है।अब जो नए मरीज सामने आए है उनके रिश्तेदारों और संबंधितों के भी सैंपल लिए जाएंगे।कटघोरा में तीन-चार दिनों से कर्फ्यू से माहौल है।लोगों को जरूरी सामान घर पहुंच सेवा के माध्यम से दिया जा रहा है।

READ MORE:  बिलासपुर जिला के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोविड-19 लड़ाई में सीएम राहत कोष में दिए 15 लाख

घर पर रहें, सुरक्षित रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *