एसबीआई मोछ की लापरवाही आयी सामने ,सामाजिक दूरी का नही हो रहा पालन!

तख़तपुर

गोविंद सिंगरौल– लॉक डाउन में अति आवश्यक कार्य समझकर बैंकों को सामाजिक दूरी बनाए रखने की हिदायत के साथ कार्य करने की छूट दी गई है। किंतु तखतपुर क्षेत्र के मोछ मी खुले भारतीय स्टेट बैंक शाखा पर लॉक डाउन के निर्देशों का कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है । वहां पर ना तो सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है और ना ही आने वाले ग्राहकों के लिए छाय व्यवस्थाा की है ।

भारतीय स्टेट बैंक की शाखा मोछ में लॉक डाउन के नियमो का पालन नही किया जा रहा है।यहां आज भी ग्राहक बिना किसी सुरक्षा मास्क के आये हैं।तो वहीं बैंक द्वारा सामाजिक दूरी का पालन नही कराया जा रहा है। यदि लोग सामाजिक दूरी बनाकर खड़े होते है तो तेज गर्मी और धूप में घंटो खड़े रहना पड़ेगा जिससे बचने के लिए ब्रांच मैनेजर द्वारा किसी प्रकार के छायें की व्यवस्था नही की गयी है।बैंक में जन-धन खाते में से पैसे निकालने के लिए ग्रामीण बड़ी संख्या में बैंक पहुंच रहे है।लेकिन उन्हें सर्वर डाउन का बहाना कर या आधार लिंक नही होनेके नाम पर घुमाया जा रहा है।बैंक में सीनियर सिटीजन के लिए भी की सुविधा नही दी जा रही है।उम्र दराज बुजुर्गों को भी घंटो इंतेजार करना पड़ रहा है।गर्मी और तेज धूप उस पर कोरोना का खतरा बुजुर्गो के लिए जान लेवा हो सकता है।जबकि बैंक नियमावली में सीनियर सिटीजन के लिए विशेष सुविधाएं दिए जाने का प्रावधान है।लेकिन एसबीआई मोछ शाखा द्वारा स्वेच्छाचारिता के साथ कार्य किया जा रहा है।

READ MORE:  शकुंतला फाउंडेशन के सदस्य कर रहे कोरोना काल मे वॉरियर का काम

वही पुलिस ऐसे स्थानों पर दिन में एक बार भी पेट्रोलिंग नही करती है।विशेष कर बैंक के कार्यालयीन समय मे भी नहीं किया जा रहा है, जो कि होना चाहिए था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *