ईश्वर के रूप में वार्ड 2 को फिर मिलेगा सेवाभावी पार्षद?

बिलासपुर

ब्यूरो

नगर के सभी 15 वार्डो में पीछले कार्यकालों को देखें तो जनप्रतिनिधि के मामले में वार्ड क्रमांक 2 के निवासी खुशकिस्मत रहें हैं।उन्हें हमेशा से सेवाभावी पार्षद मिलता रहा है।चाहे वह सुरेश ठाकुर,नारायण सिंह(गोरे) ठाकुर हो, महेश ठाकुर या नैन लाल साहू या पीछले कार्यकाल की पार्षद वंदना ठाकुर हों ।सभी ने वार्ड वासियों की समस्याओं को समझते हुए उसके हल के लिए हर संभव प्रयास किए है। वर्ना इसी नगर के कुछ पार्षद ऐसे भी हैं जिन्होंने आवास में गरीबों से मोटी कमीशन खोरी करने और आम जनता से दुर्व्यवहार करने में कोई कसर बाकी नहीं रखा है।कुछ पार्षद ऐसे हैं जिनके विरुद्ध आवास में कमीशनखोरी को लेकर नगर पालिका अधिकारी द्वारा थाने में शिकायत तक दे दी गई है,जिसकी अभी तक जांच जारी है ।कमीशन खाने, विकास कार्यों पर ध्यान नहीं देने वाले पार्षद अब अपने पुराने वार्ड से चुनाव लड़ने की हिम्मत नही जुटा पा रहे हैं।वही कुछ पार्षद ऐसे भी हैं जिनके अच्छे कार्यों के लिए जनता उनकी मांग कर रही है।लेकिन राजनीतिक परिदृश्य और आरक्षण के कारण उन्हे अपने वार्ड में चुनाव लड़ने का अवसर नही मिल रहा है।

ईश्वर सिंह राजपूत होंगे सेवाभावी पार्षद

इस बार के चुनाव में वार्ड दो से भाजपा से चल रहे (केवल घोषणा बाकी) नाम ईश्वर सिंह राजपूत को देखकर लगता है कि वार्ड 2 के निवासियों को ईश्वर एक बार फिर से ईश्वर सिंह राजपूत के रूप में सेवाभावी और व्यवहार कुशल पार्षद देने जा रहा है।ईश्वर सिंह राजपूत को जानने वाले यह मान रहे हैं कि वार्ड की सेवाभावी पार्षदों की परंपरा कम से कम अगले पांच वर्षों तक बरकरार रहने वाली है।यद्यपि अभी चुनाव होना है और जनता ही फैसला करेगी साथ ही कांग्रेस से लड़ने वाला चेहरा अभी तक स्पष्ट नहीं होने से यह कहना जल्दबाजी हो सकता है।लेकिन यदि ईश्वर को जानने और समझने वालों की माने तो उनकी जीत पक्की हैं।

READ MORE:  निजी अस्पतालों में कोरोना के इलाज का खर्चा राज्य सरकार उठाये- सांसद अरुण साव

जाने ईश्वर सिंह राजपूत को
ईश्वर सिंह राजपूत वार्ड क्रमांक दो के ही निवासी हैं।उनके पिता जी सिंचाई विभाग के रिटायर्ड के क्लर्क हैं।पेशे से व्यापारी ईश्वर ने कॉमर्स में मास्टर डिग्री ली हुई है,इसी के साथ बिजनेस मैनेजमेंट का डिप्लोमा धारक हैं।वर्तमान में वे तखतपुर में जे के फ्लेक्स प्रतिष्ठान के संचालक हैं।नगर में उनके व्यवहार और मिलनसारिता से लोग उनसे सहज ही जुड़ जाते है।

राजनीतिक पृष्ठभूमि
ईश्वर सिंह की राजनीतिक पृष्ठभूमि में उनके बड़े पिता जी नारायण सिंह ठाकुर और जीजा दिनेश राजपूत का नाम जोड़ा जा सकता है।कई वर्षो से भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में काम करने वाले नारायण सिंह तखतपुर की राजनीति में अनजाना नाम नही है ।वही वार्ड 2 की बात करें तो वे पूर्व में पार्षद रह चुके हैं और भाजपा से नगर अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ चुके हैं।वही उनके जीजा जी दिनेश राजपूत भी भाजपा में तेजी से उभरकर सामने आए है और वर्तमान में शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हैं। इस तरह ईश्वर को राजनीति की सीख घर में ही मिली है।इसके अलावा अपने जीवन के व्यक्तिगत अनुभव से भी उन्होंने राजनीति का पाठ पढ़ा है।अब वे इन्ही सीख और अनुभव को लेकर चुनावी मैदान में भाजपा प्रत्याशी के रूप के उतरने वाले हैं । भाजपा से उनके नाम की घोषणा मात्र बाकी है ।

ऐन समय पर यदि कोई परिवर्तन नहीं होता है तो वार्ड 2 से ईश्वर ही भाजपा से चुनाव लडेंगे।उनके सामाजिक और पारिवारिक वोट बैंक और व्यवहार कुशल छवि को देखते हुए जीत भी पक्की मानी जा रही है। इस तरह ईश्वर सिंह राजपूत के रूप में वार्ड 2 को पुनः एक सेवाभावी पार्षद मिलने की प्रबल संभावना है।

READ MORE:  वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत तखतपुर पहुंचे कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ,आरम्भ किया हस्ताक्षर अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *