इलाज की हड़बड़ी में मोटरसायकिल को जायलो ने मारी टक्कर, तीन की मौके पर हुई मौत

कोटा

हरीश चौबे –

जहर का सेवन कर चुकी महिला को इलाज कराने के लिए गनियारी लाते हुए तेज रफ्तार महिंद्रा जायलो ने मोटरसाइकिल सवार युवकों को पीछे से टक्कर मार दी जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना कोटा बिलासपुर मार्ग पर दीपक राय गांव के पास हुई है।कोटा पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

प्राप्त जनाकरी के अनुसार एक तेज़ रफ़्तार महिंद्रा जाइलो ने एक के बाद एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी इससे तीन की मौके पर ही मौत हो गयी ।वही एक पुलिस आरक्षक और उसका परिवार घायल हो गए।एक महिला के जहर खा लेने पर उसे इलाज के लिए गनियारी लाने की हड़बड़ी में महिंद्रा जाइलो क्रमांक सीजी 10 एम 7700 में लोखंडी से कोटा की जा रहे मोटरसायकिल क्रमांक सीजी 28 एच 9970 को पिपरतराई के पास पीछे से टक्कर मार दिया ।टक्कर इतनी जबदरस्त थी कि मोटरसायकिल के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीनो व्यक्ति सड़क पर गिर गए।उनमें से एक जाइलो के साथ घिसटते हुए दूर तक चला गया।तीनो की मौके पर ही मौत हो गयी।तीन में से दो की पहचान दुर्गेश पटेल पिता सरजू पटेल 20 वर्ष ,प्रेम भास्कर पिता चुन्नू भास्कर 15 वर्ष के रूप में हुई है।एक अन्य युवक की भी मौके पर ही मौत हो गयी ।

पहली मोटरसायकिल को टक्कर मारने के बाद जाइलो ने एक पुलिस वाले की मोटरसायकिल को भी टक्कर मार दी इससे आरक्षक श्याम लाल सोनवानी और उसकी पत्नी व बच्चे घायल हो गए।जाइलो सवार गाड़ी वही छोड़कर फरार हो गया।जबकि महिला को इलाज के लिए अस्पताल तक पहुंचाया गया।कोटा पुलिस ने मामले में मार्ग कायम कर लिया है।

READ MORE:  जनपद सदस्य ने किसान की मदद के लिए लौकी खरीदकर जरूरतमंदों में बांटे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *