इंसास से चली गोली ,गले में अटकी जवान की हालत नाजुक!

बिलासपुर

ब्यूरो-राजनांदगांव के धुर नक्सल इलाके मानपुर के थाना खडग़ांव में एक जवान अपनी ही इंसास राइफल की गोली से घायल हो गया।गोली उसके गले मे जाकर अटक गई है।घायल जवान को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है ,जहाँ उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जनाकारी के अनुसार राजनांदगांव जिले के मानपुर के थाना खडग़ांव में सहायक आरक्षक टोमन सिंह धनकरहथियार सातः में लेकर चल रहा था कि अचानक इंसास राइफल से गोली चल गई जो सकव गले मे जाकर फंस गई।जवान को आनन फानन में मानपुर में प्राथमिक उपचार कराकर राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज लाया गया है।नक्सल आपरेशन के एएसपी जी इन बघेल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि जवान की हालत नाजुक है । यहां से उसकी गम्भीर स्थिति को देखत हुए रायपुर ले जाया जा रहा है

READ MORE:  नाबालिक ने कार पर खोया नियंत्रण, दुर्घटना में एक महिला मजदूर की मौत सात घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *