आदिवासियों को एनजीओ ने बांटे गर्म कपड़े

तख़तपुर

ब्यूरो –

सर्दियों के बढ़ते ही सामाजिक संस्थाओं और संगठनो के द्वारा जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े और कंबल बांटे जाने का सिलसिला शुरू हो जाता है।तख़तपुर क्षेत्र के पूरा ग्राम पंचायत की सामाजिक संस्था ‘नवा बिहान’ ने भी आदिवासियों के बीच जाकर गर्म कपड़े और कंबल बांटे।

तख़तपुर क्षेत्र में काम कर रही सामाजिक सेवा संस्था ‘नवा बिहान’ ने उरांव आदिवासियों के बीच जाकर गर्म कपड़े बांटे। नवा बिहान फाउंडेशनतथा विश्वधारम सेवा समिति के सयुक्त प्रयास से उराव आदिवासी और अति जरूरतमंदों को गर्म कपड़े स्वेटर, साल, साड़ी, बच्चों के कपड़े आदि बांटे गए। इस सेवा के कार्य मे नवा बिहान फाउंडेशन के सयोजक प्रशांत साहू, चंद्रकांत साहू , देवी प्रसाद साहू, संजय साहू रूपेश शुक्ला तथा जितेंद्र साहू शामिल रहे l

READ MORE:  रामायण और महाभारत के पुनः प्रसारण का लोगों ने किया स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *