अनु मलिक के बाद आदित्य हुए शो इंड‍ियन आइडल से बाहर? जय भानुशाली करेंगे रिप्लेस

अनु मलिक के शो से जाने के बाद ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि शो के होस्ट आदित्य नायारण को जय भानुशाली रिप्लेस करने वाले हैं.

इंडियन आइडल सीजन 11 शुरुआत से ही अपने विवादों की वजह से चर्चा में बना हुआ है. हाल ही में शो के जज अनु मलिक को हिमेश रेशमिया ने रिप्लेस किया है. अनु मलिक के शो से जाने के बाद ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि शो के होस्ट आदित्य नायारण को जय भानुशाली रिप्लेस करने वाले हैं. 

लेकिन स्पॉटबॉय की रिपोर्ट में आदित्य नारायण के शो छोड़ने की खबर को गलत बताया गया है. दरअसल, स्पॉटबॉय ने इन खबरों के बाद आदित्य नारायण और जय भानुशाली दोनों से ही इस बारे में बात की जिसमें दोनों स्टार्स कने इन खबरों को गलत बताया है.

आदित्य नारायण ने कहा- मुझे सच में नहीं पता कि ये सब बातें कहां से सामने आ रही हैं. मेरे कुछ लाइव कॉन्सर्ट्स हैं और इस बारे में मैंने चैनल को तीन महीने पहले ही बता दिया था. मैं एक दिन शूट अटेंड नहीं कर पाया. ये बहुत बड़ा शो है, मैं इसे छोड़ूंगा क्यों?

READ MORE:  आज राजीव गांधी की जयंती पर युवा कांग्रेस ने किया वृक्षारोपण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *