अधिकारी की बेटी की शादी का आमंत्रण पा मातहत हुये गदगद।

रायपुर

ब्यूरो – आमतौर पर किसी सचिव स्तर के अधिकारी के घर मे किसी कार्यक्रम में छोटे कर्मचारियों को आमंत्रित नही किया जाता है।लेकिन माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव की बेटी के विवाह में अधिकारी और मातहत कर्मचारियों के बीच संबंधों की मधुरता की नई मिशाल देखने को मिला।जब राज्य के सभी संभागीय कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारी आमंत्रित किये गए और उन्होंने आकर अपने अधिकारी को शुभकामनाएं दी।

किसी बड़े अधिकारी के घर कोई कार्यक्रम हो तो मातहत कर्मचारियों को या तो बुलाया नही जाता या फिर उन्हे सिर्फ काम का बोझ उठाने के लिए ही बुलाया जाता है।वह भी सीमित संख्या में ।लेकिन माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव की शादी ने इस परिपाटी में नया अध्याय जोड़ दिया।बेटी की शादी में सचिव महोदय का आमंत्रण राज्य के सभी संभागीय कार्यलय के हर कर्मचारी को पहुँचा।इसमे शामिल होकर सभी ने उनकी बेटी को जिंदगी की नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी।दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के सचिव जितेंद ठाकुर ने बताया सचिव महोदय के द्वारा मंडल मुख्यलय एवेम सभी संभागीय कार्यलय बिलासपुर अंबिकापुर राजनादगांव जगदलपुर के समस्त स्टाफ को आमंत्रित किया गया था।सचिव महोदय अपनी व्यस्तता ले बाद भी सभी से मिले और यथा योग्य व्यवहार भी किया।इससे हमारे मन मे उनका सम्मान तो बढ़ा ही।बड़े अधिकारियों के लिए भी एक प्रेरणा बन गए कि अपने मातहत को अपने परिवार की तरह ही समझें।इस अवसर पर जितेंद्र सिंह, नारायण मजूमदार ,भोजराम साहू, संजय राऊत, मो,अबु फिरोज खान,श्याम सुंदर राव, संजय राव, बंशीलाल बंजारे, सहित संभागीय और मंडल मुख्यलय रायपुर के अधिकारी कर्मचारी शामिल थे ।

READ MORE:  कांग्रेस का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, विधायक रश्मि सिंह और जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने केंद्र सरकार पर जमकर साधा निशाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *