नाबालिक ने कार पर खोया नियंत्रण, दुर्घटना में एक महिला मजदूर की मौत सात घायल

बिलासपुर

राजीव दुबे

विलासपुर के लिंक रोड में बड़ा हादसा हो गया है।नाबालिक कार चालक ने कार पर नियंत्रण खोकर सड़क किनारे काम कर रहे मजदूरों पर चढ़ा दी।इससे वहां काम कर रही एक महिला मजदूर की मौके पर ही मौत हो गयी है।वही 8 लोग घायल बताये जा रहे हैं।पुलिस मौके पर पहुंच गई है ,और नाबालिक कार चालक थाने ले जाया जा चुका है।

बिलासपुर के लिंक रोड में एक ज्वेलरी शॉप के सामने निर्माणाधीन काम्प्लेक्स में काम कर रहे मजदूरों को नाबालिक कार चालक ने अपनी चपेट में ले लिया है।इससे वहां काम और रही एक महिला मजदूर की मौके पर ही मौत हो गयी है वही 8 लोग घायल हो गए है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलासपुर के लिंक रोड में एक निर्माणाधीन भवन में मजदूर मलबा उठाने का काम कर रहे थे।इसी समय सीएमडी कॉलेज से अग्रसेन चौक की ओर जा रहे नाबालिक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए कार टाटा नेक्सन क्रमांक सीजी 10 एफ 8421 से मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया और पलट गई।इस दुर्घटना में वहां काम कर रही मृतका सरस्वती गोड पति किरत उम्र 50 वर्ष निवास साइंस कॉलेज के पास सरकंडा की मौके पर ही मौत हो गयी।वही 8 लोग बुरी तरह घायल हो गये है,जिनमे 4 महिला व 4 पुरुष है।दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सिम्स पहुंचा दिया है ।वही नाबालिक कार चालक को थाने ले जाया गया है।जबकि मृतक के शव को पोस्टमोर्टेम के लिए भेज दिया गया है।तारबाहर थाना पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

READ MORE:  ब्राह्मण समाज अध्यक्ष और युवा मोर्चा पूर्वअध्यक्ष ने की डॉ रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *