बीमारी से परेशान 75 वर्षीय बुजुर्ग ने लगाई फांसी।

तख़तपुर

ब्यूरो –

तख़तपुर क्षेत्र के नगोई में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग ने बीमारी और पेट दर्द से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।बुजुर्ग के आत्महत्या की सूचना उसके पुत्र ने थाने में दी पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्ट मार्टम पश्चात परिजनों को सौंप दिया है।

तख़तपुर के नगोई ग्राम में एक बुजुर्ग ने फांसी लगाकर अपना जीवन काल समाप्त कर लिया।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के पुत्र ने थाने में सूचना दी कि उज़के पिता ने राहर के लकड़ियों से बने झोपड़े के मेयर में गमछे से फांसी लगा ली है।मार्ग की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को नीचे उतारा गया पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया।पूछताछ में परिजनों ने बताया कि मृतक दुखुराम यादव पिता मेलउ उम्र 75 वर्ष कैंसर की बीमारी से पीड़ित था और उसके पेट मे लगातार दर्द होता रहता था।इससे मृतक बहुत परेशान था।काल रात सभी सोए हुए थे तब मृतक दुखुराम लगभग 3 बजे के आस पास लघुशंका के लिए उठा और वापस नही आया बेटे ने 5 बजे उसे ढूंढने निकल तो पास ही राहर के लकड़ी से बने झोपड़े में अपने गमछे से फांसी पर लटका दिखाई दिया।इसकी सूचना थाने में दी।पुलिस ने पोस्टमॉर्टेम कराकर लाश परिजनों को सौंप दिया है।

READ MORE:  नशे में धुत्त युवक ने थाने में जमकर मचाया हंगामा, आरक्षक से की हाथापाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *