गौ तस्करी में जिसके खिलाफ सबूत होंगे कड़ी कार्यवाही की जायेगी चाहे वह कोई भी हो – प्रशांत अग्रवाल

बिलासपुर

ब्यूरो –

बिलासपुर पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने गौ- तस्करी में पौलुस आरक्षक का नाम सामने आने को लेकर बड़ा बयान दिया है।उन्होंने कहा है कि यदि गौ तस्करी में संलिप्तता का कोई साक्ष्य मिलता है,तो वह कोई भी हो। उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। बिलासपुर पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने आज तख़तपुर थाने के निरीक्षण के दौरान पत्रकारो के सवालों का जवाब देते हुए यह बात कही है।इसके साथ ही नगर में अवैध शराब बेचने वाले बड़े सौदागरों पर भी कार्यवाही का भरोसा दिलाया है।

बिलासपुर एसपी प्रशांत अग्रवाल आज तख़तपुर थाने के निरीक्षण करने पहुँचे।थाना के निरीक्षण के साथ-साथ पत्रकारो और गणमान्य नागरिकों से भी मुलाकात की।इस अवसर पर पत्रकारों के गौ तस्करी में पुलिस आरक्षक का नाम सामने आने को लेकर किये गए प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि गौ तस्करी में जिस किसी की भी संलिप्तता होगी यदि साक्ष्य मिलते है तो वह चाहे कोई भी हो उज़के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।ज्ञातव्य है कि 24 जून की रात एक बजे के आस पास गौ सेवको द्वारा 20 मवेशियों से भरे एक ट्रक को मवेशियों को बूचड़खाने ले जाते पकड़ा था और सकरी पुलिस के हवाले कर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराया था।अमनदीप सिंह नाम के गौ सेवक ने सकरी थाने में एफआईआर दर्ज कराते समय बबलू बंजारे का नाम लिखाया है,जिसके विषय मे कहा जा रहा है कि वह पुलिस विभाग में आरक्षक है।इसी को लेकर पत्रकरो ने प्रशांत अग्रवाल से प्रश्न किया था।गणमान्य नागरिकों से चर्चा के दौरान शहर में ट्रैफिक व्यवस्था की बदहाली और भारी वाहन के लगातार नगर में प्रवेश को लेकर भी चर्चा हुई।इसके लिए पुलिस कप्तान ने थाना प्रभारी को एसडीएम से नो एंट्री का आदेश निकलवाकर मोढ़े बाईपास के पास लगाने और इसके बाद भारी वाहनों के अंदर प्रवेश पर चालान करने का निर्देश दिया।शहर के अवैध शराब बेचने वाले के विरुद्ध छोटी मोटी कार्यवाही कर बड़े डीलरों पर कार्यवाही नही होने की बात पर पुलिस अधीक्षक का कहना था कि अवैध नशा कारोबारियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। शराब के मामले में इस क्षेत्र के कई गांव है जहाँ कार्यवाही लगातार की जा रही है।बड़े नाम आने पर भी कार्यवाही की जाएगी।अपराधों पर अंकुश लगाने की बात पर उन्होंने कहा की अधिकांश अपराध नशे की वजह से होते है।नशे के विरुद्ध कार्यवाही करके भी बहुत सारे अपराधों पर रोक लगाई जा सकती है।

READ MORE:  बोहरा समाज कर रहा घर से ही इबादत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *