कोरोना में समाज सेवकों ने बढ़ाये हाथ, निराशा के बीच सामने आ रहा समाज का सुनहरा पक्ष।

मुंगेली(जरहागांव)

सदाराम कश्यप-

बिरगांव के युवक लोगो मे कोरोना से बचाव के लिए लोगो को जागरूक कर्त हुए।मास्क और सैनिटाइजर के साथ जरूरतमंदों को सूखा राशन भी बांट रहे है।साथ ही लोगो को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

कोरोना काल के इस एक साल में हमें हमारे समाज के दोनों पक्ष देखने को मिला है।जहां लोगो के बीच रिश्तों के टूटती डोर देखने को मिले वहीं दुसरो को अपना कर उनकी सेवा करने वाले भी सामने आए।जहाँ बाजारों में काला बाजारी करने वाले चेहरे सामने आए । वही अपने खर्च से लोगो को मदद करने वाले भी आगे आकर खड़े हुए।विशेष कर नई पीढ़ी ने गजब का जोश दुसरो की सेवा के लिए दिखाया है।अपनी मित्र मंडली के साथ मिलकर समाज के लिए कुछ बेहतर और सकारात्मक करने के लिए एकजुटता दिखाई है और कठिनाइयों से निपटने के रास्ते भी बनाये है।यह क्रम बड़े शहरों में तो जोर शोर से चला ही इसका असर गांव तक भी पहुंचा है

।इसी क्रम जरहागांव के समीप बिरगहनी में युवाओं ने मिलकर समाज मे लोगो का सहयोग करने के लिए एक साथ आकर कोरोना के इस भयंकर महामारी के समय सराहनीय कार्य किया जा रहा है। बिरगांव के इन युवाओं के द्वारा कोरोना बचाव सामग्री वित्तरण किया जा रहा है।इसी क्रम में जरहागांव पुलिस थाना के कर्मचारियों को मास्क सेनीटाइजर वितरण किया गया और गांव के उन जरूरतमंद गरीब परिवारों को राशन वितरण किया गया । बिरगांव के ऊर्जावान युवाओं द्वारा लोगो को कोरोना से बचने और शासन के निर्देशों का पालन करने तथा टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस कार्य मे विनय पांडेय, साहिल पांडेय, निखिल शर्मा,नितेश यादव आदि युवाओं की सक्रिय सहभागिता है।

READ MORE:  अवैध रेत उत्खनन के चलते ट्रेक्टर पलटने से घटी बड़ी दुर्घटना,कई मजदूरों के दबकर मरने की आशंका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *