मवेशी तस्करों से जरहागांव पुलिस ने 12 नग गौवंशी सहित एक ट्रक किया जब्त,तस्कर हुए फरार।

मुंगेली

सदाराम कश्यप-

जरहगांव थाना पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय मवेशी तस्करों पर कार्यवाही करते हुए मवेशी तस्कर के कब्जे से एक ट्रक और 10 बैल सहित दो गाय भी जब्त किया है।कार्यवाही जरहागांव थाना क्षेत्र के सोल्हा बेल्हा में किया गया है।वही कार्यवाही के दौरान मवेशी तस्कर भागने में सफल हो गए।

मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र में हो रहे मवेशी तस्करी पर रोक लगाने के प्रयास में आज बड़ी कार्यवाही की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से थाना प्रभारी राजकुमार साहू को सूचना प्राप्त हुई कि भथरी के सोल्हा बेल्हा के सुनसान इलाके में बूचड़खाने भेजने के लिए गौवंशियो को इकट्ठा करके रख गया है और रात में उसे भेज दिया जाएगा।प्राप्त सूचना को अपने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस अधीक्षक अरविंद कुजुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी और उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती साधना सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जरहागांव राजकुमार साहू ने अपनी टीम के साथ ग्राम भथरी के सोल्हा बेल्हा क्षेत्र में जाकर दबिश दिया।बताये गए स्थान पर ग्राम भथरी निवासी चिंटू डेनियल पिता सुभाष डेनियल और मिंटू पिता सुभाष डेनियल के द्वारा रात्रि में बस्ती से दूर सुनसान इलाके में ट्रक क्रमांक सीजी 15 डीबी 90 99 में छत्तीसगढ़ के कृषि योग्य बैलों को क्रूरता पूर्वक भरते हुए दूसरे प्रांत बूचड़खाना ले जाने की तैयारी करते मिले।

पुलिस ने दबिश देकर ट्रक क्रमांक सीजी 15 डीबी 9099 और 10 नग बैल तथा दो गाय तस्करों के चुंगल से अपने कब्जे में करने में सफलता प्राप्त की। मवेशी तस्करों के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम एवं छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही कि गयी है।वही आरोपी कार्यवाही के दौरान रात के अंधेरे का फायदा उठा कर भागने में सफल हो गए। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी राजकुमार साहू के साथ आरक्षक लीलक साहू, सुरेंद्र कोसले, सुशांत पांडेय, राजू साहू, अनिल यादव, नागेश साहू, जितेंद्र राजपूत और चालक अजीत रात्रे सक्रियता से साथ रहे।

READ MORE:  मस्तूरी पुलिस ने दो साल पहले हुई चोरी का किया खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *