सांसद साव ने किया वैक्सीनेशन सेंटरों का दौरा।

मुंगेली

महेश कश्यप –

कोरोना से बचने 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोग अधिक से अधिक वेक्सीन लगवाएं और कोविड नियमों का पालन कर स्वयं तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें। यह अपील बिलासपुर सांसद अरुण साव ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरेला, जरहागांव और दशरंगपुर के वेक्सीनेशन सेंटर का भ्रमण करते हुए ग्रामीणों से की।

सांसद साव ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों बरेला, जरहागांव और दशरंगपुर वेक्सीनेशन सेंटर पहुँच कर वहां की व्यवस्था का जायजा लिया। इस अवसर पर टीकाकरण हेतु पहुँचे वरिष्ठ नागरिकों से भेंट कर उनका उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चिकित्सा वैज्ञानिकों को दिए गए प्रोत्साहन के परिणाम स्वरूप विश्व मे सर्वप्रथम कोरोना से बचने हेतु भारत ने वेक्सीन बनाया है। अतः इसका अधिक से अधिक लाभ उठावें। जिनकी उम्र 45 वर्ष हो चुकी है,वे टीका अवश्य लगवाएं । सांसद ने टीकाकरण में लगे चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों से मुलाकात कर उनका अनुभव जाना और उन्हें प्रोत्साहित किया। सांसद अरुण साव ने टीकाकरण की संख्या बढ़ाने हेतु आवश्यक प्रचार प्रसार करने आदि के निर्देश दिए। उन्होंने कोरोना से बचने वेक्सीन लगवाने तथा कोविड नियमों का पालन करने की अपील ग्रामीणों से की । इस दौरान किसान मोर्चा के जिला महामंत्री श्रीकांत पाण्डेय, जरहागांव मण्डल अध्यक्ष नरेश पटेल,उमाशंकर साहू,मनोज साहू,अश्विनी कश्यप,राकेश बैस, बबलू साहू,रामफल साहू,चंद्रकांत वैष्णव,वेदप्रकाश कश्यप,केशर ध्रुव आदि उपस्थित रहे।

भाजपा कार्यालय में दी गयी श्रद्धांजलि

जिला भाजपा कार्यालय में छत्तीसगढ़ भाजपा के सह प्रभारी एवं बिहार के मंत्री नितिन नवीन की माता श्रीमती मीरा सिन्हा के दुःखद निधन पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर गिरीश शुक्ला, शैलेश पाठक,सुनील पाठक,राणाप्रताप सिंह ठाकुर,उमाशंकर साहू,आशीष मिश्रा,प्रदीप पाण्डेय, रामशरण यादव,अमितेष आर्य,सौरभ बाजपेयी,कोटूमल दादवानी उपस्थित रहे।

READ MORE:  नगर कांग्रेस कमिटी ने पेट्रोल डीजल के दाम के साथ बढ़ती महंगाई पर जताया विरोध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *