भाजपा के आरोप,नगर पालिका की आधी अधूरी सफाई।

तख़तपुर

ब्यूरो – तख़तपुर नगर पालिका के भाजपा पार्षदों ने आज विभिन्न मुद्दों को लेकर पुराने बस स्टैंड में धरना दिया और घेराव किया।इसके बाद सीएमओ और अध्यक्ष ने भाजपा पार्षदों के आरोपों पर अपनी सफाई दी लेकिन उसमें तथ्यों को आधा अधूरा ही बताया गया।

तखतपुर नगर पालिका में कांग्रेस के नेतृत्व में चल रहे नगर सरकार पर पक्षपात और अकर्मण्यता का आरोप लगाते हुए आज पुराने बस स्टैंड पर भाजपा ने धरना दिया और रैली निकालकर नगर पालिका कार्यालय का घेराव किया। भाजपा पार्षदों के साथ धरना प्रदर्शन और घेराव का नेतृत्व महिला आयोग की सलाहकार हर्षिता पांडेय ने किया साथ में नेता प्रतिपक्ष ईश्वर देवांगन प्रमुख सहयोगी के रुप में रहे। नगर पालिका के कार्यकाल के 13 महीने बीत जाने के बाद भी नगर ने विकास कार्यो की धीमी गति, सफाई की अव्यवस्था,बिजली और पानी की समस्या के समाधान में असफलता के आरोप के साथ नगर की आधी जनता का प्रतिनिधित्व करने वाले भाजपा पार्षदों के वार्ड मैं सुविधाओं और आवंटन के लिए भेदभाव का आरोप लगाते हुए नगर के पुराने बस स्टैंड पर आज धरना दिया धरने का नेतृत्व हर्षिता पांडे के द्वारा किया गया और बड़ी संख्या में क्षेत्र और नगर के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

हर्षिता पांडेय ने कहा

हर्षिता पांडेय ने राज्य सरकार और नगर सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि दोनों जगह कांग्रेस शासन चलाने में विफल रही है ।जो चुनावी वादे करके भूपेश बघेल ने राज्य में सरकार बनाई उनमें से किसी भी वादा को आज तक पूरा नहीं किया है नगरों में भेजे जाने वाली राशि जो भाजपा के शासनकाल में बिना भेदभाव के प्रतिवर्ष 5 से 6 करोड़ की होती थी। उसे एक करोड़ तक सीमित कर दिया गया है वह राशि भी एक पोस्ट न देकर किस्तों में दी जा रही है इससे नगर में विकास की योजनाएं नहीं बनाई जा सकती है और विकास के कार्य ठप पड़े हुए हैं नगरनी कांग्रेस की सरकार है इसके कार्यकाल के 13 महीने पूरे होने के बाद भी नगर में साफ-सफाई की व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है ।केंद्र सरकार के द्वारा दिया जा रहा आवास निर्माण का पैसा भी यह लोग हितग्राहियों तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं ,और जो पैसे दे ही रहे हैं उसे अंधा बांटे रेवड़ी अपने अपने को दे की तर्ज पर कमीशन देने वाले लोगों को आवंटित किया जा रहा है। भाजपा के शासनकाल में कभी भी किसी नगर निकाय के साथ कोई भेदभाव नहीं किया गया। लेकिन यहां पर भाजपा के वार्डों को लगातार विकास की योजनाओं और अन्य सुविधाओं से दूर रखा जा रहा है। भाजपा पार्षदों के वार्ड की जनता को भाजपा को चुनने का दंड दिया जा रहा है ।यह लोग अपनी छवि से सरकार नहीं बना पाए और हमारे एक वार्ड की जीत को प्रशासनिक अधिकारियों से मिलीभगत कर चुरा लिया ,और उसी के दम पर नगर में सरकार बनाई है। तो चोरी की बनाई गई है यह सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।आवास और दूसरी योजनाओं में कमीशन खोरी का आरोप केवल भाजपा के पार्षद लगा रहे हो ऐसा नहीं है। उनकी ही पार्टी के कार्यकर्ता भी खुलेआम आवास में कमीशन खोरी और पक्षपात का आरोप लगा चुके हैं। इससे ही साबित होता है कि यहां की सरकार अक्षम है और उनके पास नगर विकास की कोई योजना नहीं है ।दो करोड़ की राशि पड़ी हुई है लेकिन उसे किस तरह से नगर विकास के लिए खर्च किया जाए इसकी कार्ययोजना इन लोगों के पास नहीं है।

READ MORE:  मौन होकर भी बहुत कुछ बोल गया कांग्रेसियों का एकदिवसीय धरना

नेता प्रतिपक्ष ईश्वर देवांगन ने कहा

जिस इच्छाशक्ति से आपने रातों-रात कॉलेज के मैदान में क्रिकेट ग्राउंड का निर्माण करा दिया उसी शक्ति से क्यों नहीं आवास हितग्राहियों का पैसा दिलवा देते हैं क्यों नहीं उसी इच्छाशक्ति से पेंशन धारियों का पेंशन दिलवा ते हैं वही इच्छाशक्ति आप नगर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करवाने में क्यों नहीं दिखाते हैं? वही इच्छाशक्ति रोड की मरम्मत करवाने में क्यों नहीं दिखाते हैं? वही इच्छाशक्ति नगर के विकास कार्यों के लिए पैसा लाने में क्यों नहीं दिखाते हैं? क्या आपकी इच्छा शक्ति केवल दिखावे के लिए है? आम जनता की भलाई के लिए नहीं? आपको इस बात का जवाब देना होगा । हमारा यह आंदोलन आज आगाज पर है ।अगर आपने हमारी बातों पर ध्यान नहीं दिया और नगर के विकास के लिए समुचित कार्य योजनाएं नहीं बनाई और पक्षपात किया तो यह आंदोलन उग्र होता जाएगा और फिर आपसे संभालना मुश्किल हो जाएगा। हम नहीं चाहते कि राजनीतिक लड़ाई में आम जनता का नुकसान हो ।इसलिए राजनीतिक द्वेष और भेदभाव को भूलकर संपूर्ण नगर की जनता के लिए कार्य करें ।जिन्होंने भी जिसे भी वोट दिया हो चुनाव के बाद वह मुद्दा खत्म हो गया ।अब आप नगर की सरकार में हैं और नगर की सारी जनता आपकी है, इसलिए बिना किसी भेदभाव के आपको नगर की हर एक जनता के दुख को मिटाने के लिए प्रयास करना चाहिए। बिना किसी भेदभाव के और बिना किसी कमीशन खोरी के।भाजपा द्वारा कार्यालय का घेराव के जाने के बाद नगर पालिका सीएमओ ने अपने कार्यालय से बाहर आकर हर्षिता पांडे से ज्ञापन स्वीकार किया और उन्हें सभी प्रकरणों पर निराकरण करने की पूरी कोशिश करने के लिए आश्वस्त किया

READ MORE:  शराबबंदी के प्रश्न पर बहरे बन रहे सरकार के मंत्री, क्या जवाब देना संभव नहीं?

सीएमओ का कथन

मुख्य नगरपालिका अधिकारी शीतल चंद्रवंशी ने बताया कि कार योजना बनाते समय किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाता है नहीं आवास हितग्राहियों में चेहरा देखकर या कमीशन खोरी के आधार पर पैसों का आवंटन किया जाता है हमारे पास जो भी फाइलें आती हो तीन चार चरणों में गुजरती हैं और उसके बाद मेरे द्वारा साइन किया जाता है ।तो इन सारे अवसरों पर भेदभाव होना और कमीशन खोरी होना संभव नहीं है।नगर में सफाई और अन्य कार्य रूटीन से हो रही है।भुगतान और कार्य योजना के अनुसार आबंटन के लिए मांग पत्र भेज दिए है ।पैसा आते ही कार्य शुरू कराया जाएगा।

अध्यक्ष की सफाई

एक विज्ञप्ति जारी कर नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा श्रीवास ने बताया है कि भाजपा पार्षदों द्वारा लगाए जा रहे भेदभाव और पक्षपात झलके आरोप सरासर निराधार है ।नगर पालिका के दस्तावेजों के अनुसार कांग्रेस पार्षदों से कही ज्यादा भाजपा पार्षदों के वार्डो में कार्य स्वीकृत हुए है।भाजपा पार्षदों के वार्डो में विगत 13 महीनों में 86 लाख के कार्य कराये गए है।वहीं कांग्रेस के वार्डो में केवल 73 लाख के विकास कार्य हुए है। वही पीआईसी की बैठक में रखने के लिए मांग पत्र मांगा गया तो उनके द्वारा मौन धारण कर लिया गया ।अक्टूबर में आवास हितग्रहियों के भुगतान में 88 हितग्राही भाजपा पार्षदों के वार्ड से हैं।

लेकिन जारी किए गए विज्ञप्ति में संलग्न सूची में दिये गए विकास कार्यो की जानकारी में वित्तीय वर्ष और आबंटन के मद की जानकारी के साथ कब पास हुए? काम कब शुरू हुआ और वर्तमान स्थिति की जानकारी नही दी गयी है।चालाकी से उपरोक्त जानकारी को छुपाया गया जिससे आम जनता को वास्तविक जानकारी नही हो पाए और आरोप गलत साबित कर दिए जाए।

READ MORE:  असम में राहुल गांधी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने दिए गए 700 आवेदन

यह रहे उपस्थित

श्रीमती हर्षिता पांडे, श्री त्रेतानाथ नाथ पाण्डेय, श्री कृष्ण कुमार साहू, श्री प्रदीप कौशिक, श्री ईश्वर देवांगन नेता प्रतिपक्ष,नैनलाल साहू, कोमल सिंह ठाकुर, श्री जीवन पाण्डेय, लव पांडे, सुरेश शर्मा,राजेश सोनी, बी आर महोबिया, संतोष कश्यप, प्रकाश पाटले,जनपद सदस्य, प्रतिभा काशी देवांगन, पुष्पा नरेंद्र रात्रे, श्रीमती अमेरिका कृष्ण कुमार साह श्री शिव देवांगन, श्री दिलीप तोलानी, ओंकार सोनी, नर्मदा धुरी, ज्ञान सिंह ठाकुर, श्रीमती सुरेखा ठाकुर, नर्मदा धुरी, मोनू सेमर, अजय यादव, मुकेश ताम्रकार, संतोष लोक चंदानी, सुरेश पाठक, बसंत सोनी, राजकुमार यादव, अमित यादव, संदीप साहू, राजकुमार खैरवार, विनोद यादव, धनिया ठाकुर, उर्मिला निर्मलकर रेशम देवांगन कोसम देवांगन, रुक्मिणी देवांगन, सरस्वती ठाकुर, जानकी गोङ, राधे हरी पांडे, पार्वती साहू ,श्यामा रामा नंदी, राकेश तिवारी किशोर देवांगन सूरज देवांगन, गोपाल ध्रुवंशी, कचरा बाई, लोकमत बाई दूर पति बाई, बैसाखिया देवांगन, राम कुमार ठाकुर, रमा देवांगन,पुरुषोत्तम ठाकुर एवं बड़ी संख्या में नगर वासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *