प्रादेशिक अधिवेशन में संगठन का या गैय्या विस्तार सौंपी गई जवाबदारी

तख़तपुर

ब्यूरो – अम्बिकापुर में सम्पन्न एबीवीपी के प्रादेशिक सम्मेलन में नॉय कार्यकारिणी का गठन कर दायित्व तय किया गए।इसमे अरुण गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष की जवाबदारी दी गयी एवं प्रदेशमंत्री के रूप में शुभम जायसवाल को कार्यभार सौंपा गया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छःग. के 53वां प्रदेश अधिवेशन माँ महामाया की नगरी अंबिकापुर में सम्पन्न हुई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अरुण गुप्ता एवं प्रदेश मंत्री के रूप में शुभम जायसवाल चुने गए तथा तखतपुर का विस्तार करते हुई तखतपुर के मोहन पाण्डेय नए जिला सयोजक बने । प्रदेश कार्यकारिणी के रूप में खुशबु ठाकुर(तखतपुर) , दीपक मारवी( सीपत) अंजीत पटेल (मल्हार) बने | इस अधिवेशन में तीन प्रस्ताव पारित किए गए जिसमे वर्तमान शैक्षणिक परिदृश्य , वर्तमान सामाजिक परिदृश्य,छत्तीसगढ़ में कृषि : नयी संभवनाएं,समस्या,एवं समाधान विषय रहे। इस प्रदेश अधिवेशन में सभी प्रान्त के पदाधिकारी एवं तखतपुर से पूर्व जिला संयोजक राघवेंद्र पाण्डेय, वर्तमान जिला संयोजक मोहन पाण्डेय, नगर मंत्री सूरज रजक ,प्रदेश कार्यकारणी खुसबू ठाकुर एवं आरती डड़सेना उपस्थित रहे एवं सभी नवीन दायित्वान कार्यकर्ताओ को बधाई दी।

READ MORE:  स्व.मनहरण लाल पांडेय पुण्यतिथि पर किये गए याद!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *